फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   streets of Tajganj will sparkle like Christmas trees

UP: ताज के आंगन की गलियां...क्रिसमस ट्री की तरह जगमगाएंगी, शिल्पग्राम से पूर्वी गेट होगी विद्युत सजावट

Mon, 10 Feb 2025 10:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Feb 2025 10:02 AM IST
सार

ताजगंज की गलियां क्रिसमस ट्री की तरह जगमगाएंगी। शिल्पग्राम से ताजमहल पूर्वी गेट होते हुए पश्चिमी गेट तक पेड़ों पर विद्युत सजावट होगी।
 

विज्ञापन
streets of Tajganj will sparkle like Christmas trees
ताजमहल और यमुना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल के आस-पास की गलियां क्रिसमस ट्री की तरह जगमगाएंगी। पेड़ों पर आकर्षक विद्युत सजावट होगी। जो रात में यहां पर्यटकों को लुभाएगी। शिल्पग्राम से ताजमहल पूर्वी गेट होते हुए पश्चिमी गेट तक पेड़ों पर प्रकाश व्यवस्था का कार्य शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


ताजमहल की 1000 मीटर दायरे में पेड़ रात में चमकते नजर आएंगे। सौंदर्यीकरण और विद्युत सजावट पर आगरा विकास प्राधिकरण करीब 2 करोड़ रुपये खर्च करेगा। 28 फरवरी तक कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसके लिए एडीए ने पहले कंसलेंट नियुक्त किया। फिर कार्य आदेश जारी किए। करीब 500 पेड़ों पर आकर्षक रंगीन प्रकाश व्यवस्था होगी। इसके अलावा ताजमहल के आसपास पर्यटक सुविधाएं भी बढ़ाई जाएगी। वहीं, गोल्फ कार्ट से लेकर शिल्पग्राम पार्किंग व अन्य पर्यटक स्थलों पर लपकों से सावधान रहने के बोर्ड लगाए गए हैं।
विज्ञापन


पश्चिमी गेट पर अग्नि सुरक्षा इंतजाम
ताजमहल पश्चिमी गेट पार्किंग में एडीए ने फायर फाइटिंग सिस्टम तैयार किया है। करीब 54 लाख रुपये से यहां पाइपलाइन बिछाई है। फायर हाइड्रेंट लगाए गए हैं। फायर पंप, प्रेशर पंप और मोटर स्थापित की गई। भूमिगत जलाशय का निर्माण भी हो चुका है। ताजमहल पर हर दिन करीब 20 हजार से अधिक पर्यटक आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed