फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Strawberry cultivation will open new employment opportunities for farmers

Agra News: स्ट्रॉबेरी की खेती से किसानों के लिए खुलेंगे रोजगार के नए अवसर

Tue, 11 Nov 2025 08:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 08:53 PM IST
विज्ञापन
Strawberry cultivation will open new employment opportunities for farmers
फाेटो 11 कासगंज मोहनपुरा कृ​षि विज्ञान केंद्र के डॉ. अंकित सिंह भदौरिया स्ट्रोबेरी की फसल दिखात
कासगंज। जिले के अधिकांश किसान परंपरागत खेती पर निर्भर हैं। सामान्य खेती से अलग स्ट्रॉबेरी की खेती से किसानों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र मोहनपुरा के उद्यानिकी विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. अंकित सिंह भदौरिया ने बताया कि इस समय स्ट्रॉबेरी की फसल लगाने का सही समय है।
विज्ञापन

स्ट्रॉबेरी एक अत्यंत लोकप्रिय, पौष्टिक और उच्च मूल्य वाली फसल है। इसके फल विटामिन सी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स एवं खनिजों से भरपूर होते हैं। फसल को पूरी तरह लाल रंग आने पर तोड़ा जाता है। औसतन प्रति हेक्टेयर 15 से 25 टन उत्पादन आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। जनपद के किसान किसी भी सहायता अथवा अधिक जानकारी के लिए कृषि विज्ञान केंद्र मोहनपुरा में किसी भी कार्य दिवस में संपर्क कर सकते हैं। डॉ. अंकित सिंह भदौरिया ने बताया कि इसकी रोपाई मध्य अक्तूबर से नवंबर तक की जाती है। जनपद की जलवायु के अनुसार यह रोपाई का उपयुक्त समय है। जैविक खाद में गोबर की 20 से 25 टन खाद प्रति हेक्टेयर या फिर 80 से 100 किग्रा नाइट्रोजन, 60 किग्रा फास्फोरस और 60 से 80 किग्रा पोटाश प्रति हेक्टेयर खेत के लिए पर्याप्त है।
विज्ञापन


खेत में जलभराव न होने दे
स्ट्रॉबेरी की फसल में फल बनने की स्थिति में नियमित सिंचाई की जरूरत होती है। जल एवं पोषक तत्वों की बचत होने के कारण ड्रिप इरिगेशन सबसे कारगर विधि है। इस बात का विशेष ध्यान रहे कि खेत में जलभराव नहीं होने पाए वरना पौधे की जड़ें खराब हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाेटो 11 कासगंज मोहनपुरा कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. अंकित सिंह भदौरिया स्ट्रोबेरी की फसल दिखात

फाेटो 11 कासगंज मोहनपुरा कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. अंकित सिंह भदौरिया स्ट्रोबेरी की फसल दिखात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed