फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Strange: After finalizing the relationship between daughter and son, Samadhi took Samdhan away.

अजब : बेटी-बेटे का रिश्ता तय होने के बाद समधन को ले गया समधी

Sat, 13 Jul 2024 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 13 Jul 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Strange: After finalizing the relationship between daughter and son, Samadhi took Samdhan away.
कासगंज। गंजडुंडवारा क्षेत्र में कस्बा से दो माह पूर्व बेटी और बेटा का रिश्ता तय होने के बाद बेटी की मां को उसका समधी अगवा कर ले गए। मामले में महिला के पति ने आरोपी समधी सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस महिला की बरामदगी के प्रयास कर रही है। गंजडुंडवारा कस्बा में दो माह पूर्व दो परिवारों ने अपने बेटे-बेटी की शादी आपस में तय की थी। युवक ने बताया कि उसकी पुत्री का रिश्ता आरोपी शकील के पुत्र से तय किया था। रिश्ता तय होने के बाद उसकी पत्नी और आरोपी के बीच बातचीत होने लगी। बच्चों की शादी होने से पूर्व आरोपी युवक लड़की की मां को अगवा कर कहीं ले गया। लड़की की मां के छह बच्चे हैं जबकि आरोपी दस बच्चों का पिता है। महिला के बारे में उसके पति ने काफी तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता नही चला। पति ने एक माह पूर्व महिला के बारे में गंजडुंडवारा कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। मामले में युवक ने पुलिस अधीक्षक से महिला की बरामदगी को लेकर शिकायत की । पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गंजडुंडवारा कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि महिला के मामले में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उसकी बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed