फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Storm wreaks havoc in Bah; solar panels and tin roofs blown away, causing heavy damage

Agra News: बाह में आंधी का कहर, सोलर पैनल और टीन टप्पर उड़ने से भारी नुकसान

Fri, 09 Oct 2026 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Storm wreaks havoc in Bah; solar panels and tin roofs blown away, causing heavy damage
बाह: आंधी से बाह में उड़ा सोलर पैनल, क्षतिग्रस्त हुई प्लेटें
बाह। बाह क्षेत्र में शुक्रवार की शाम 5.30 बजे आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। आंधी के चलते मंसुखपुरा में सड़क पर बबूल का पेड़ टूट कर गिर गया, जिससे बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और मलबा हटने तक आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

धोबई गांव में बिजली की बंच केबल टूट कर गिर गई। बाह के जाटव टोला में अभीष्ट कुमार की छत पर लगा सोलर पैनल उड़ कर पड़ोसी रिंकी की छत पर गिर गया। इससे 6 सोलर प्लेटें क्षतिग्रस्त हो गईं और पड़ोसी की छत की पटिया टूट गई, जिसमें उनका बेटा बाल-बाल बचा। अभीष्ट कुमार ने मई में अनुदान पर लगे इस पैनल के नुकसान की भरपाई की मांग की है। आंधी के चलते जरार, बिजौली, फरैरा, साहबरायपुरा, मंगदपुर, धोबई, एमनपुरा और पुरा जसोल आदि क्षेत्रों में भी टीन टप्पर उड़ने से परिवारों को नुकसान झेलना पड़ा है। संवाद
विज्ञापन



क्षतिग्रस्त हुई केबल और बिजली की लाइन को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी है। - नितिन माहेश्वरी, एसडीओ, बाह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed