{"_id":"626ffa00ed5ece59070c3ad5","slug":"storm-destroyed-the-electrical-system-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: 20 मिनट के तूफान ने ध्वस्त कर दी विद्युत व्यवस्था, चार घंटे तो कहीं 10 घंटे बाद आई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: 20 मिनट के तूफान ने ध्वस्त कर दी विद्युत व्यवस्था, चार घंटे तो कहीं 10 घंटे बाद आई बिजली
Mon, 02 May 2022 09:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 02 May 2022 09:04 PM IST
सार
ताजनगरी आगरा में 20 मिनट के तूफान ने जमकर तबाही मचाई। इस दौरान शहर की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। डीवीवीएनएल के 250 से अधिक खंभे टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित रही, तो वहीं शहरी क्षेत्र में चार घंटे तो कहीं 10 घंटे बाद बिजली आई।
विज्ञापन
टूटे पड़े विद्युत पोल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में रविवार शाम पांच बजे आए 20 मिनट के तूफान से विद्युत व्यवस्था ध्वस्त हो गई। शहर में कहीं चार घंटे तो कहीं 10 घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। देहात में तो और बुरा हाल रहा। तूफान से डीवीवीएनएल (दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड) के 250 से अधिक खंभे टूट गए, इस वजह से सोमवार रात तक 11 केवी लाइनें शुरू नहीं हो सकी थीं।
जिले में बिजली आपूर्ति दो हिस्सों में बंटी है। शहर में निजी कंपनी टोरंट पावर व देहात में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम बिजली आपूर्ति करता है। रविवार शाम को 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आए तूफान से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। शहर के कुछ इलाकों में रात नौ बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो गई। मारुति एस्टेट क्षेत्र में रात 12 बजे आपूर्ति शुरू हो सकी। जयपुर हाउस, लोहामंडी में रात 11 बजे बिजली आई। सुभाष नगर में रात तीन बजे आपूर्ति शुरू हो सकी।
दूसरी तरफ डीवीवीएनएन से पोषित इलाकों में हाहाकार मचा रहा। अधीक्षण अभियंता सुबोध शर्मा के मुताबिक सिकंदरा, कमला नगर के अलावा खेरागढ़, फतेहाबाद व अन्य क्षेत्रों में 250 से अधिक बिजली खंभे टूट गए। रातभर टूटे खंभों व तारों की मरम्मत के बाद आपूर्ति के प्रयास होते रहे। सोमवार देर रात सभी 33 केवी की लाइनों से आपूर्ति बहाल करने का दावा डीवीवीएनएल ने किया है। कई गांवों में 11 केवी की लाइनें एक दिन बाद भी शुरू नहीं हो सकी हैं।

टूट गए 250 से अधिक बिजली के खंभे