फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Storm and rain have caused a crisis for wheat and mustard crops, increasing farmers' worries.

Agra News: आंधी व बूंदाबादी से गेहूं-सरसों पर संकट, किसानों की बढ़ी चिंता-

Thu, 19 Mar 2026 03:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Storm and rain have caused a crisis for wheat and mustard crops, increasing farmers' worries.
बिचपुरी। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे आई तेज आंधी और हल्की बूंदाबादी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम के इस अचानक बदलाव से गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र सिंह चौहान के अनुसार इस समय कई किसान गेहूं की फसल में अंतिम सिंचाई कर रहे हैं। ऐसे में तेज आंधी चलने से फसल खेत में गिर सकती है, जिससे पैदावार पर प्रतिकूल असर पड़ेगा और दाना सिकुड़ने की संभावना बढ़ जाएगी। उन्होंने बताया कि जनपद आगरा में इस बार करीब 1.25 लाख हेक्टेयर में गेहूं तथा 65 हजार हेक्टेयर में सरसों की खेती की गई है। ऐसे में मौसम की मार बड़े स्तर पर असर डाल सकती है। वहीं, तेज आंधी के कारण कस्बा बिचपुरी और गांव लड़ामदा सहित आसपास के कई गांवों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed