फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Storm and rain caused havoc, 100 electric poles broke, trees also fell

Agra News: आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, 100 विद्युत खंभे टूटे, पेड़ भी गिरे

Sun, 25 May 2025 10:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 25 May 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Storm and rain caused havoc, 100 electric poles broke, trees also fell
कासगंज। जिले में आई आंधी ने रविवार को भी तबाही मचाई। 100 से अधिक खंभे टूट गए। इसके साथ ही काफी संख्या में पेड़ टूटकर गिर पडे। कई स्थानाें पर पानी भर जाने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुई।
विज्ञापन

जिले में सुबह लगभग 4 बजे मौसम अचानक बदल गया। तेज आंधी चलने लगी। इससे सोरों, सहावर, सरावल, सिकहरा सहित अन्य इलाकों में लगभग 100 पोल टूट गए। छावनी, ढोलना, आवास विकास कॉलाेनी, गोरहा मार्ग, चांडी मार्ग सहित कई अन्य इलाकों में काफी संख्या में पेड या उनके गुंदे टूट गए।
विज्ञापन

साढे़ चार बजे से बिजली की कड़क के साथ बारिश शुरू हो गई। एक घंटे तक काफी तेज बारिश हुई। इसके बाद रुक-रुक कर बारिश होती रही। सुबह आठ बजे तक बारिश का दौर बना रहा। इससे जगह- जगह जलभराव हो गया। एटा मार्ग पर रेलवे अंडरपास में पानी भर गया। इसी तरह फोरलेन मार्ग पर भाजपा कार्यालय के सामने पानी भर गया। बारिश का पानी कई घंटे तक नहीं निकल सका। इससे यातायात व्यवस्था पर असर पड़ गया। शहर के गांधी मूर्ति, प्रभुपार्क, सोलह बीघा, गंगेश्वर कॉलोनी सहित कई अन्य बस्तियों की सड़कों पर पानी भर गया। चालकोें को अपने वाहन निकालने में काफी दिक्कत हुई। पैदल चलने वाले लोग पानी से होकर निकलने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed