{"_id":"65ddca32cc863178200ad1e5","slug":"stop-electricity-theft-by-collecting-dues-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-113402-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बकाया वसूली कर रोकें बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बकाया वसूली कर रोकें बिजली चोरी
Tue, 27 Feb 2024 05:10 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 27 Feb 2024 05:10 PM IST
विज्ञापन
बकाया वसूली कर रोकें बिजली चोरी
अधीक्षण अभियंता ने की काम की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। अधीक्षण अभियंता विद्युत ने मंगलवार को एसडीओ और जेई के साथ बैठक करके बकाया वसूली और बिजली चोरी की समीक्षा की। निर्देश दिए कि हर हाल में बिजली चोरी रोककर बकाया बिल की वसूली के लिए जिले भर में अभियान चलाएं।
पावर हाउस स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय में हुई बैठक में अधीक्षण अभियंता विद्युत रविप्रताप ने समीक्षा करने के बाद साफ कहा कि बिजली चोरी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। अगर कोई बिजली चोरी कराने में शामिल होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। बकाया बिल वसूली के लिए बड़े बकाएदारों की सूची बनाई जाए। बिजली कटौती के समय जेई और एसडीओ अपने मोबाइल ऑन रखें। कॉल रिसीव करके सही जानकारी दें।
उन्होंने कहा कि मीटर रीडर और लाइनमैन पारदर्शिता के साथ काम करें। शिकायत मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई होगी। लाइनलॉस कम करने के लिए सभी को मिलकर काम करना है। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के तहत लोगों को समय से बिजली देने की व्यवस्था करनी है। इस मौके पर अधिशासी अभियंता मागेंद्र अग्रवाल, कुंवर शर्मा, एसडीओ पदम गर्ग मौजूद रहे।