{"_id":"673ad6f8cfa79318eb09a5fc","slug":"stones-pelted-at-youth-s-house-after-playful-firing-cctv-footage-surfaced-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: रंगबाजी में फायरिंग के बाद युवक के घर पर पथराव, सीसीटीवी फुटेज आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: रंगबाजी में फायरिंग के बाद युवक के घर पर पथराव, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
Mon, 18 Nov 2024 11:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 18 Nov 2024 11:26 AM IST
सार
आगरा के ताजगंज के सैमरी गांव में दो गुटों में चल रहे विवाद में फायरिंग हो गई। इसके बाद एक युवक के घर पर पथराव हुआ। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
सीसीटीवी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के गांव सैमरी (ताजगंज) में रंगबाजी में युवकों के दो गुटों में विवाद हो गया। एक युवक को घेरकर दूसरे गुट के युवकों ने फायरिंग कर दी। वह जान बचाने के लिए घर में भागा। हमलावर युवक वहां भी आ गए। घर पर पथराव कर दिया। लोगों के आने पर धमकाते हुए भाग गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। इस पर युवकों ने फिर से धमकाया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गांव सैमरी निवासी सरजू यादव गांव में मंदिर के पास बैठा हुआ था। आरोप है कि गांव के आकाश यादव, प्रदीप यादव, अशोक, सनी, रामपाल, गब्बर, रामकिशन और राॅकी आ गए। वह जान से मारने की धमकी देने लगे। सरजू यादव को निशाना बनाते हुए अशोक और आकाश ने तमंचे से फायरिंग कर दी। वह जान बचाकर घर की तरफ भागने लगे। आवाज सुनकर ग्रामीण घरों से बाहर आ गए।
हमलावर युवक भी सरजू के पीछे भागे। उसके ऊपर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। घर पर भी पथराव किया। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हो गए। इसमें हमलावर युवक सरजू के पीछे दाैड़ते दिख रहा है। रविवार को एक और वीडियो सोशल मीडिया पर आया, जिसमें युवक बाइकों पर नजर आ रहे हैं। वह धमकाते हुए जा रहे हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गांव के दो गुट हैं। दोनों रंगबाजी दिखाना चाहते हैं। एक-दूसरे के खिलाफ व्हाट्सएप पर स्टेटस और इंस्टाग्राम पर वीडियो डालते रहते हैं। इसी में विवाद चल रहा है। इसीलिए सरजू पर हमला किया गया था। आरोपी राॅकी और अशोक को पकड़ लिया है। अशोक से तमंचा भी मिला है। दोनों को जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।