{"_id":"60b244ab8ebc3e1c8d012b4e","slug":"stones-pelleting-on-uttar-pradesh-sampark-kranti-express-train-near-palwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन पर पथराव: उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पर फेंके गए पत्थर, एक यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन पर पथराव: उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पर फेंके गए पत्थर, एक यात्री घायल
Sat, 29 May 2021 07:12 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 29 May 2021 07:12 PM IST
सार
चलती ट्रेन पर पथराव की घटना फरीदाबाद-पलवल के समीप हुई। पथराव किसने किया, यह पता नहीं चल पाया है। घटना के एक दिन पहले अगस्त क्रांति एक्सप्रेस पर पत्थर फेंके गए थे।
विज्ञापन
घायल यात्री को अस्पताल लेकर जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन पर शुक्रवार की रात पथराव किया गया। ट्रेन का शीशा टूटने के बाद पत्थर यात्री के सिर में लगा, जिसके यात्री घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मथुरा जंक्शन उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) को शुक्रवार की रात कंट्रोल से सूचना मिली कि फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के बीच ट्रेन पर पथराव किया गया, जिसमें ट्रेन के कोच संख्या डी 3 की सीट 32 पर सफर कर रहे यात्री को गंभीर चोट लगी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सीबी प्रसाद और उप स्टेशन अधीक्षक वाणिज्य जंक्शन के साथ प्लेटफार्म संख्या एक पहुंचे। रात करीब 9:31 बजे ट्रेन के पहुंचने पर घायल यात्री को उतार कर अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
आगरा शिवम हत्याकांड: तो क्या प्रेमिका बनी हत्या की वजह, जांच में सामने आई यह बात
विज्ञापन
ट्रेन में सफर कर रहे र्पित कुमार पुत्र करण सिंह निवासी गांव इंगौर थाना चरखारी जिला महोबा ने घायल को अपना भाई सोनू बताया। उसने बताया कि हम दोनों भाई निजामुद्दीन से महोबा जा रहे थे। कुछ लोगों ने ट्रेन पर पत्थर मारने शुरू कर दिए। पत्थर लगने सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। रेलवे चिकित्सक डॉ. धीरज गुप्ता ने प्रारंभिक उपचार दिया।
एक दिन पहले ही हुआ था पथराव
गुरुवार की शाम को भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के निकट भी अगस्त क्रांति एक्सप्रेस पर पत्थर मारने की घटना हुई थी। जिससे ट्रेन की पेंट्री कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वहां मौजूद बच्चों को पकड़ा था और उनके माता-पिता को थाने बुलवाकर सख्त चेतावनी और बच्चों को समझा कर छोड़ा गया।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।