फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stones of Atal Sankul building fell in Bateshwar, questions raised on construction

Agra News: बटेश्वर में अटल संकुल भवन के पत्थर गिरे, निर्माण पर उठे सवाल

Sun, 30 Aug 2026 02:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 30 Aug 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Stones of Atal Sankul building fell in Bateshwar, questions raised on construction
बटेश्वर मे बने अटल संकुल भवन की सामने की दीवाल से गिरे पत्थर बटेश्वर अटल संकुल भवन मे दीवाल से
बटेश्वर। तीर्थ स्थल बटेश्वर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में बने अटल संकुल भवन की दीवार पर लगे पत्थर अचानक उखड़कर नीचे आ गिरे। मलबे की चपेट में आने से एक कुत्ता घायल हो गया। गनीमत रही जिस समय यह हादसा हुआ, वहां कोई श्रद्धालु या पर्यटक मौजूद नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे की है। कार्यदायी संस्था यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने वर्ष 2023 में 1223.36 लाख रुपये की लागत से अटल संकुल भवन का निर्माण कराया था। महज दो साल के भीतर ही इमारत से पत्थर उखड़ने की घटना ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि भवन निर्माण के दौरान मानकों को ताक पर रखकर व्यापक पैमाने पर घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है, जिसके कारण कुछ ही समय में अटल संकुल भवन से पत्थर गिरने लगे हैं।
विज्ञापन



जिलाधिकारी से उच्चस्तरीय जांच की मांग
तीर्थ स्थल पर प्रतिदिन भारी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा को खतरे में देखते हुए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी मनीष बंसल से घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस निर्माण की जांच कर इसे दुरुस्त नहीं किया गया, तो भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की कराई जाएगी जांच: राजकुमार चाहर

सांसद राजकुमार चाहर ने कहा, संकुल भवन से पत्थर गिरना गंभीर मामला है। इस संबंध में पर्यटन विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर मौके पर टीम भेजूंगा। यदि जांच में ठेकेदार या अन्य किसी की लापरवाही पाई जाती है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed