{"_id":"606c99aa8ebc3ec39c36d430","slug":"stones-being-thrown-at-home-in-small-town-mainpuri-news-agr4874666113","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी नगरिया में घर में फेंके जा रहे पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी नगरिया में घर में फेंके जा रहे पत्थर
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के छोटी नगरिया स्थित एक घर में बीते कई दिनों से पत्थर फेंके जा रहे हैं। सोमवार की रात पत्थरबाजी में एक बच्ची घायल हो गई। देर रात सूचना पर पुलिस ने निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मामले को लेकर कोतवाली में तहरीर दी गई है।
कोतवाली क्षेत्र के छोटी नगरिया निवासी राकेश कुमार शाक्य के घर में बीते कुछ दिनों से रात के समय पत्थर फेंके जा रहे हैं। एक दो दिन तो इस बात पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब बड़े पत्थर घर में गिरे तो सभी भयभीत हो गए। गर्मी में परिवार के लोगों ने छत पर खुले में सोना बंद कर दिया। सोमवार की रात भी बड़े पत्थर घर में फेंके गए।
परिवार की एक बच्ची पैर में पत्थर लगने से घायल हो गई। देर रात भयभीत परिजनों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मंगलवार की सुबह राकेश की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।