फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   stone thrown and firing in agra city

पुलिस चौकी के सामने पथराव और फायरिंग, घरों में कैद हुए लोग

Tue, 06 Feb 2018 10:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 06 Feb 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
stone thrown and firing in agra city
बवाल के बाद मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
आगरा के मंटोला में जमीन विवाद में रविवार शाम को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस चौकी के सामने पथराव और फायरिंग की गई। छह राउंड गोलियां चलीं। इससे अफरातफरी मच गई। आसपास का बाजार बंद हो गया। 
विज्ञापन


आधा घंटे तक पथराव होता रहा। दहशत के चलते लोग घरों में छिप गए। बाद में थाने का फोर्स पहुंचने पर बलवाई भाग गए। एक युवक गोली लगने से घायल हो गया।

मंटोला में डिवीजन पुलिस चौकी के सामने जमीन को लेकर कई साल से परवेज आलम निवासी मंटोला और बसपा नेता बरकत अली निवासी सुल्तानपुरा के बीच विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्ष कोर्ट जा चुके हैं। 
विज्ञापन

stone thrown and firing in agra city
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जमीन के एक हिस्से में परवेज आलम का परिवार रहता है, जबकि एक हिस्सा खाली पड़ा है। सोमवार शाम साढ़े पांच बजे बरकत पक्ष का दिलावर जमीन के खाली हिस्से पर बैठा हुआ था। तभी परवेज का बेटा जावेद निकलकर जा रहा था। 

दोनों के आमने-सामने आने पर गाली गलौज होने लगी। इसके बाद दोनों पक्ष चले गए। कुछ देर बाद दिलावर पक्ष के लोग आ गए। जावेद पक्ष के लोग घरों की छत पर जमा थे। दोनों पक्ष के लोगों में विवाद के बाद पथराव होने लगा और फायरिंग होने लगी।

इससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। बताया गया कि छह राउंड फायर किए गए। फायरिंग से लोग घरों में छिप गए। पुलिस चौकी में फोर्स भी नहीं था। तकरीबन आधा घंटे तक बवाल होता रहा। बाद में थाने की फोर्स पहुंच गई। पुलिस के आने पर बवाली भाग खड़े हुए। 

गोली छूकर निकल गई

परवेज का कहना था कि उसके घर पर पथराव किया, जिससे शीशे चकनाचूर हो गए। परिवारीजनों ने छिपकर जान बचाई। भतीजे अमीर आलम के हाथ से गोली छूकर निकल गई। वह घायल हो गया, उसे अस्पताल ले गए। 

एसओ थाना मंटोला ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन का विवाद काफी समय से चल रहा है। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस अपनी ओर से भी कार्रवाई करेगी। 

मंटोला में हुई घटना के बाद बवाल की अफवाह फैल गई। इससे आसपास का बाजार बंद हो गया। लोग घरों में कैद हो गए। पुलिस के पहुंचने पर आधा घंटे बाद बाजार खुल सका।

इलाके के लोगों ने बताया कि काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की गाड़ी में सायरन बज रहा था। सायरन की आवाज सुनकर उपद्रवी भागे। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए आसपास तलाशी भी ली, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed