{"_id":"5e42f38d8ebc3ee5df0dc004","slug":"stone-throwing-crime-tundla-firozabad-tundla-news-agr4290360159","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला सफाई कराने पहुंची टीम का विरोध, पॉकलेन पर किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला सफाई कराने पहुंची टीम का विरोध, पॉकलेन पर किया पथराव
विज्ञापन
टूंडला में हंगामा-पथराव के बाद लोगों को समझाते पालिकाध्यक्ष रामबहादुर चक
- फोटो : TUNDLA
टूंडला। पालिका प्रशासन की ओर से मंगलवार को नाले की सफाई करने पहुंची टीम को दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ गया। क्षेत्रिय लोगों ने हंगामा करते हुए सफाई कार्य में लगी पोकलेन मशीन पर पथराव कर दिया। मौके पर पहुंचे पालिकाध्यक्ष व पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर काम शुरू करवाया।
मंगलवार दोपहर करीब एक बजे नगर के मुख्य मार्ग पर बनाए गये नालों की नगर पालिका प्रशासन पोकलेन मशीन से सफाई करवा रहा था। सुभाष चौराहे से सफाई कार्य करते हुए सफाई कर्मचारियों की एक टीम पॉकलेन मशीन के साथ डा आंबेडकर पार्क नगला राधेलाल पर सफाई करने पहुंची। सफाई कर्मचारियों ने नाले पर रखे पत्थरों को हटाकर सफाई कार्य करना शुरू किया तभी दुकानदार और क्षेत्रीय लोग विरोध करने लगे।
आरोप था कि कर्मचारी सफाई के नाम पर दुकानों के बाहर रखे सामान का नुकसान कर रहे हैं। सफाई कर्मचारियों के विरोध करने पर वहां हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद भी कर्मचारियों ने काम बंद नहीं किया तो महिलाओं ने पोकलेन मशीन पर पथराव कर दिया। जानकारी पर थाना पुलिस, पालिकाध्यक्ष रामबहादुर चक पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया। तब जाकर मामला शांत हुआ। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को भी हिदायत दी कि सफाई कार्य के दौरान किसी का नुकसान न हो। करीब एक घंटे बाद काम शुरू हो सका। मामले में पालिकाध्यक्ष रामबहादुर चक ने बताया कि दुकानदारों ने विरोध किया था। उन्हें समझा दिया गया है।