फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stone pelting on Vande Bharat Express Case registered against unknown people investigation committee formed

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव: अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, बनाई गई जांच कमेटी

Sun, 03 Dec 2023 02:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 03 Dec 2023 02:31 PM IST
सार

मथुरा में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया गया। इस मामले में रेलवे ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। 
 

विज्ञापन
Stone pelting on Vande Bharat Express Case registered against unknown people investigation committee formed
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वंदे भारत एक्सप्रेस पर मथुरा रेलखंड में पथराव पर रेलवे गंभीर है। रेलवे ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। इसकी जांच करने के लिए आरपीएफ के अधिकारी भी नियुक्त कर दिए हैं।
विज्ञापन


रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मथुरा रेलखंड के भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के पास अज्ञातों ने ट्रेन के ऊपर पत्थर फेंके थे। इसमें एक-दो खिड़की के शीशे चटक गए। राहत की बात रही कि इसमें किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। नियंत्रण कक्ष में इसकी सूचना आने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 अज्ञातों के खिलाफ मथुरा आरपीएफ ने मुकदमा दर्ज करा दिया है। मामले की जांच करने के लिए मथुरा आरपीएफ की टीम भी नामित कर दी है। पथराव करने वाले पकड़ में आने पर इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के बीच ट्रेन पर पथराव की करीब 30 घटनाएं सामने आई हैं। इसमें से आगरा परिक्षेत्र में एक भी मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed