फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stone pelted after entering the house, woman serious

Agra News: घर में घुसकर किया पथराव, महिला गंभीर

Sat, 25 Mar 2023 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 25 Mar 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Stone pelted after entering the house, woman serious
कासगंज। गंजडुंडवारा क्षेत्र के धारिकपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में घुसकर विरोधियों ने पथराव किया। इस घटना में महिला गंभीररुप से घायल हुई। मामले में महिला के पति ने गांव के ही लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

धारिकपुर गांव निवासी लक्ष्मी 17 मार्च को अपने घर में काम कर रही थी। तभी गांव निवासी अनेक सिंह, प्यारेलाल व किशन चंद्र वहां पहुंच गए। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उस पर पथराव कर दिया। महिला का आरोप है कि आरोपियों के द्वारा किए गए पथराव में उसे गंभीर चोटे आई। उसकी चीख पुकार की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों एकत्रित होने लगे। इस पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मामले में महिला के पति बाबूराम ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर थाने में पथराव और मारपीट किए जाने की धाराओं में रिपोर्ट किया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed