फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   stone collapses in Barkari Bihari temple two injured

वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों पर गिरी पत्थर की टाइल्स, दो घायल

Sat, 06 Apr 2019 12:12 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Apr 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
stone collapses in Barkari Bihari temple two injured
पत्थर गिरने से घायल कृष्ण भक्त - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शुक्रवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब मंदिर के चौक में बनी दीवार में लगी पत्थर की दो टाइल्स अचानक आकर भक्तों पर गिर गई। घटना में बालक समेत दो घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


अमावस्या पर शुक्रवार करीब 5:30 बजे भक्तों की भीड़ दर्शन को उमड़ रही थी, तभी अचानक गेट नंबर दो के प्रवेश द्वार से अंदर दायीं तरफ दीवार पर लगी दो पत्थर की टाइल्स टूटकर भक्तों पर आ गिरी। इस दौरान 18 वर्षीय अनिल कुमार ठाकुर पुत्र सौदान सिंह तथा 12 वर्षीय गगन निवासी आरके पुरम मथुरा घायल हो गए। 
विज्ञापन


उनके सिर से खून बहने लगा। दोनों के सिर व हाथ में चोटें आईं हैं। टाइल्स गिरते ही मंदिर में अफरातफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने जैसे-तैसे श्रद्धालुओं से उस स्थान को खाली कराया और स्थानीय लोगों के सहयोग से गंभीर रूप से घायल गगन को अस्पताल में भर्ती कराया, उसके सिर में टांके लगे हैं, जबकि अनिल को प्राथमिक उपचार दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनेजर मुनीष कुमार ने बताया कि करीब 12 वर्ष पूर्व यह टाइल्स लगाई गई थीं जो आज अचानक गिर गईं। घटना में दो युवकों के चोट आईं हैं। मंदिर की मरम्मत के लिए मंदिर प्रशासक को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed