फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stomach ache due to increase in cold, problem of cold and cold

Agra News: ठंड बढ़ने पर सता रही पेट दर्द, सर्दी जुकाम की समस्या

Mon, 19 Dec 2022 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Stomach ache due to increase in cold, problem of cold and cold
अमांपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सर्दी बढ़ने के साथ ही रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। बढ़ी ठंड लोगों की सेहत प्रभावित कर रही है। ठंड से लोगों की सांस फूल रही है तो घुटने भी जवाब दे रहे हैं। बुखार का प्रकोप थमने का नाम नही ले रहा है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को सर्दी-खासी, वायरल बुखार, दस्त, सांस, पेट दर्द, खुजली से परेशान मरीजों की भीड़ देखी गई। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद दवा दी। डॉक्टरों ने मरीजों को गुनगुना पानी पीने और हल्का खाना खाने का सुझाव दिया। 185 मरीज इलाज कराने के लिए प्रथामिक चिकित्सालय पर पहुंचे। 55 पुराने मरीज भी चिकित्सकीय परामर्श के लिए पहुंचे। ओपीडी कक्ष के बाहर मरीजों की कतार लगी रही। सुबह 10 बजे से धीरे-धीरे मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई। 2 बजे तक अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखने को मिली। जांच लैब और दवा वितरण काउंटर पर भी मरीजों और उनके साथ आए तीमारदारों की लाइन लगी रही। प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ आमिर खान ने बताया कि मरीजों के लिए केंद्र पर पर्याप्त व्यवसथा है। सोमवार को आने वाले मरीजों में अधिकतर बदलते मौसम और पेट की शिकायत लेकर आने वाले थे। बाल रोग विशेषज्ञ विशेषज्ञ डॉ गौरव तोमर व संजय यादव ने बताया कि बच्चों में तीन से दस वर्ष तक की उम्र वाले बच्चों की संख्या अधिक रही। यह खासी, जुकाम, बुखार, दस्त, सर्दी, से पीड़ित थे। इस दौरान डॉ दिलीप कुमार गुप्ता, डॉ नीरेंद्र कुमार, डॉ सजीव कुमार, शिखा यादव, बिजेश यादव, जयप्रकाश, बच्चन लाल, बिजेंद्र, दिनेश चंद्र, केला वर्मा, बबली वर्मा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed