फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stolen from Brahmdev temple for 12 hours

Agra News: ब्रहृमदेव मंदिर से 12 घंटे हुए चोरी

Sun, 21 Jan 2024 05:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 21 Jan 2024 05:18 PM IST
विज्ञापन
Stolen from Brahmdev temple for 12 hours
ब्रहृमदेव मंदिर से 12 घंटे हुए चोरी
विज्ञापन

ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने खुलासे का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। गांव शिवपालपुर स्थित ब्रह्मदेव मंदिर से शनिवार की रात चोरों ने करीब दो क्विंटल वजन के करीब 12 घंटे चोरी की वारदात अंजाम दी। जानकारी होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना मिलने के बाद सीओ और प्रभारी निरीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। ग्रामीणों को चोरी की घटना का जल्द खुलासा किए जाने का आश्वासन दिया है।

थाना भोगांव क्षेत्र में शिवपालपुर में अलीगंज छाछा मार्ग पर स्थित ब्रहृमदेव मंदिर को लेकर लोगों में खासी आस्था है। आसपास के ग्रामीण मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं। शनिवार की रात चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़ने के बाद वहां लगे पीतल के घंटे चोरी कर लिए। रविवार की सुबह मंदिर से दो क्विंटल पीतल के घंटे आदि चोरी की जानकारी होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना मिलने के बाद सीओ भोगांव सुनील कुमार, प्रभारी निरीक्षक गगन कुमार गौड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। खोजी श्वान ने भी क्षेत्र में सुरागकशी की। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की गई। सीओ ने ग्रामीणों को जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed