फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stock of polythene bags Caught in Sikandra Market

'सुप्रीम' आदेशों के बाद भी बिक रही प्रतिबंधित पॉलिथिन, सिंकदरा मंडी में छापे से मचा हड़कम्प

Tue, 24 Dec 2019 02:21 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 24 Dec 2019 02:21 PM IST
विज्ञापन
Stock of polythene bags Caught in Sikandra Market
डेढ़ क्विंटल जब्त - फोटो : अमर उजाला
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने सिकंदरा सब्जी मंडी में पॉलिथीन बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। तीन विक्रेताओं के यहां छापे में 1.60 क्विंटल पॉलिथीन मिली है। इनको जब्त करते हुए विक्रेताओं से 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गंगा-जमुनी तहजीब जमाएं हैं जड़ें, ठाकुरजी के मुकुट में दमकते हैं मुस्लिम कारीगरों के 'नगीने'
विज्ञापन


एफएसडीए की टीम ने सुबह सिकंदरा सब्जी मंडी में अभियान चलाया। टीम ने पांच दुकानों की जांच की, जिसमें तीन पर प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ी। इनमें तेजपाल की दुकान पर बोरों में पॉलिथीन भरी हुई थी, इनको छिपाकर रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मिट्टी के चूल्हे पर रोटी ना बना पाई पत्नी तो पति ने बच्ची छीनकर घर से निकाला

इस पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया। मान सिंह और पुनीत अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर टीम पहुंची, इनके यहां पर कार्टन में पॉलिथीन रखी हुई थी। दोनों की दुकान से पांच-पांच किलो पॉलिथीन जब्त की है। इन पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लिया है।

ये भी पढ़ें: मथुरा भीषण हादसाः टैंकर ने सौ मीटर तक घसीटा टेम्पो, सात मौतें देखकर कांप गई राहगीरों की रूह

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम आशीष मौर्य ने बताया कि पॉलिथीन की बिक्री गैरकानूनी है। सिकंदरा में तीन प्रतिष्ठानों से करीब 1.60 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त करते हुए 35 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है, इनको नोटिस भी दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed