फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   STF Will Inquiry With CFI And PFI Members In Hathras Case Mathura News In Hindi

हिंसा की साजिश का मामला: अंसद-फिरोज खान को रिमांड पर लेकर एसटीएफ करेगी पूछताछ

Tue, 09 Mar 2021 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 09 Mar 2021 12:06 AM IST
सार

  • मथुरा जेल में ही लिए जाएंगे लिखावट के नमूने
  • रऊफ ने लगाया जमानत प्रार्थनापत्र

विज्ञापन
STF Will Inquiry With CFI And PFI Members In Hathras Case Mathura News In Hindi
अंसद और फिरोज को अस्थाई जेल लेकर जाती मथुरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया (सीएफआई) सदस्य अंसद और फिरोज खान को एसटीएफ ने सोमवार को एडीजे प्रथम अनिल कुमार पांडे की अदालत में बी वारंट पर लखनऊ जेल से पेश किया। एसटीएफ ने अदालत में दो दिन के पीसीआर के लिए प्रार्थनापत्र दिया। पीसीआर पर 9 मार्च को सुनवाई होगी।
विज्ञापन


एटीएस द्वारा लखनऊ में पकड़े गए सीएफआई सदस्य अंसद और फिरोज खान को अपरान्ह पश्चात एसटीएफ ने बी वारंट पर लखनऊ जेल से पेश किया। इसी दौरान एसटीएफ जांच अधिकारी सीओ विनोद कुमार सिरोही ने अंसद और फिरोज खान के लिए दो दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) के लिए आवेदन भी किया। डीजीसी शिवराम तरकर ने बताया कि 9 मार्च को पीसीआर पर सुनवाई होगी। अदालत ने दोनों अभियुक्तों को मथुरा जेल भेज दिया।
विज्ञापन


हिंसा की साजिश का मामला: मथुरा जेल में बंद सिद्दीक कप्पन के आवाज के नमूने अभी नहीं लेगी एसटीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों को भेजा अस्थायी जेल
अंसद और फिरोज खान को अदालत के बाद अस्थायी जेल रतनलाल फूल कटोरी भेजा गया। जहां पर उनकी पहले कोरोना जांच होगी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेन्द्र मैत्रेय ने बताया कि फिलहाल दोनों को अस्थायी जेल में रखा गया है।

मथुरा जेल में ही लिए जाएंगे लिखावट के नमूने
डीजीसी ने बताया कि एसटीएफ द्वारा कप्पन की लिखावट के नमूने जिला जेल में ही लिए जाएंगे। इस दौरान हैंडराइटिंग विशेषज्ञों की टीम जिला जेल जाएगी। हैंडराइटिंग के नमूनों को लैब भेजा जाएगा। साथ ही एसटीएफ द्वारा जांच के लिए उन दस्तावेजों की राइटिंग भी दी जाएगी, जिनसे सिद्दीक की राइटिंग मैच करानी है। 

रऊफ ने लगाया जमानत प्रार्थनापत्र
जेल में बंद सीएफआई सदस्य रऊफ शरीफ के अधिवक्ता मधुवन दत्त चतुर्वेदी ने गुरुवार को अदालत में जमानत प्रार्थनापत्र दाखिल किया। अदालत ने जमानत पर सुनवाई के लिए 10 मार्च की तिथि तय की है। अधिवक्ता ने बताया कि उन्होंने एसटीएफ द्वारा सीएफआई दफ्तर में मारे गए छापे की शिकायत पर भी अदालत अग्रिम तारीख पर सुनवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed