{"_id":"64037c315bcda2f68b0b1155","slug":"stf-raided-school-on-information-of-changing-copies-in-agra-copy-slips-were-found-here-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Exam: कॉपियां बदलने की सूचना पर एसटीएफ की छापेमारी, सकपकाए कक्ष निरीक्षक, नहीं दिखा पाए आईकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Exam: कॉपियां बदलने की सूचना पर एसटीएफ की छापेमारी, सकपकाए कक्ष निरीक्षक, नहीं दिखा पाए आईकार्ड
Sat, 04 Mar 2023 10:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 04 Mar 2023 10:43 PM IST
सार
आगरा में यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में कॉपियां बदलने की सूचना पर एसटीएफ ने स्कूल में छामेमारी की। यहां बाहरी लोग परीक्षा दिला रहे थे। नकल की पर्चियां भी रखी गईं थी। दीवारों में छेद किए गए थे। खिड़कियां भी खुली मिली। टीम ने नकल सामग्री जब्त कर ली है।
विज्ञापन
स्कूल में एसटीएफ की छापेमारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को यूपी बोर्ड की 12वीं की रसायन विज्ञान की परीक्षा में एसटीएफ ने छापेमारी की। एत्मादपुर रहनकला स्थित श्रीमती ईश्वरी देवी उच्चतर माध्यमिक में यूपी बोर्ड में कॉपियां बदले जाने की सूचना मिली। इस पर एसटीएफ ने छापा मारा। एसटीएफ को यहां बाहरी लोग परीक्षा कराते मिले। कमरों की दीवार में छेद थे और खिड़कियां भी खुली थीं। शौचालय में छिपाकर रखी गईं पर्चियां भी मिलीं। उन्हें जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को रिपोर्ट दे दी है।
एसटीएफ के एसपी राकेश यादव ने बताया कि श्रीमती ईश्वरी देवी इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की परीक्षा में काॅपियां बदले जाने की सूचना पर छापा मारा गया। यहां दोपहर की पाली में रसायन विज्ञान की परीक्षा थी। टीम को देखकर केंद्र में हलचल होने लगी, कक्ष निरीक्षक भी इधर-उधर आने-जाने लगे। कमरों की जांच की तो खिड़कियां खुली थीं और दो-तीन कमरों में छेद भी मिले, जिसमें से कापियां-पर्चियां पास किए जाने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीएफ के एसपी राकेश यादव ने बताया कि श्रीमती ईश्वरी देवी इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की परीक्षा में काॅपियां बदले जाने की सूचना पर छापा मारा गया। यहां दोपहर की पाली में रसायन विज्ञान की परीक्षा थी। टीम को देखकर केंद्र में हलचल होने लगी, कक्ष निरीक्षक भी इधर-उधर आने-जाने लगे। कमरों की जांच की तो खिड़कियां खुली थीं और दो-तीन कमरों में छेद भी मिले, जिसमें से कापियां-पर्चियां पास किए जाने की आशंका है।
विज्ञापन
आईकार्ड नहीं दिखा पाए कक्ष निरीक्षक
जब कक्ष निरीक्षकों से पूछताछ की तो वह सकपका गए। वह अपना आईकार्ड भी नहीं दिखा पाए। कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी रजिस्टर की जांच की तो उनके नाम नहीं थे। ये बाहरी लोग थे। परीक्षार्थियों की कॉपियां का मिलान करते हुए जांच भी की है। परिसर में पड़ताल की गई तो शौचालय में कई पर्चियां छिपाकर रखी मिलीं। जब्त कर लिया गया। इसकी पूरी रिपोर्ट डीआईओएस को दे दी है, आगे की कार्रवाई वही करेंगे।
विज्ञापन