फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   STF is collecting information Pro. Vinay Pathak  family Bank accounts

विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार: प्रो. विनय पाठक के परिजनों के बैंक खातों की भी होगी जांच, STF जुटा रही जानकारी

Fri, 25 Nov 2022 07:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 25 Nov 2022 07:45 AM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार की जांच कर रही एसटीएफ की सूची में प्रो. विनय पाठक के सगे संबंधियों और खासमखास लोगों के नाम भी हैं।     
 

विज्ञापन
STF is collecting information Pro. Vinay Pathak  family Bank accounts
कुलपति प्रो. विनय पाठक - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति रहे प्रो. विनय पाठक के सगे संबंधियों और खासमखास लोगों पर भी एसटीएफ की नजर है। लखनऊ में छह दिन डेरा डालने के बाद एसटीएफ की टीम आगरा लौट आई है। एसटीएफ अब डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति रहे प्रो. विनय पाठक के परिजन के बैंक खातों का पता कर रही है। बैंक अधिकारियों से जानकारी जुटाई जा रही है।  

विज्ञापन


आगरा की एसटीएफ ने प्रो. पाठक के कमीशन और भ्रष्टाचार की जांच में जुटाए रिकॉर्ड लेकर लखनऊ में डेरा डाला था। वहां अधिकारियों ने प्रो. पाठक के जनवरी से अक्तूबर तक के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार के मामलों पर चर्चा की। जुटाए हुए साक्ष्यों के बारे में भी जानकारी की है। अब पुलिस के बड़े अधिकारियों ने एसटीएफ को प्रो. पाठक के परिजन के बैंक खातों का पता लगाने के लिए कहा है। सूची दी है, जिसमें नाम, पता और इनसे रिश्ते का जिक्र है। इस सूची में प्रो. पाठक का बेटा, भतीजे समेत अन्य परिजन के अलावा खासमखास लोगों के नाम हैं।  आगरा आने पर एसटीएफ ने परिजन के खातों का पता लगाना शुरू कर दिया है। बैंक के बड़े अधिकारियों को परिजन का नाम, पता देकर जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Taj Mahal: टिकट लेने आई विदेशी पर्यटक पर बंदर ने किया हमला, कान में लगी चोट

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन वर्ग में चल रही एसटीएफ की जांच

एसटीएफ की टीम डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में तीन वर्ग में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी की जांच कर रही है। एसटीएफ की इस सूची में विश्वविद्यालय में प्रो. विनय पाठक के पांच खासमखास लोगों के भी नाम हैं। एसटीएफ की इस ‘ए’ सूची में 3 प्रोफेसर, 2 कर्मचारी हैं। एसटीएफ अभी इस सूची में शामिल लोगों के खिलाफ ही और साक्ष्य जुटा रही है। इनके बाद ‘बी’ और ‘सी’ सूची में शामिल स्टाफ की सघन जांच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed