{"_id":"62f2a3e856578a621063004c","slug":"stf-catched-wanted-criminal-mainpuri-news-agr542985199","type":"story","status":"publish","title_hn":"करहल में एसटीएफ मेरठ, नोएडा ने पकडा शातिर लुटेरा, 50 हजार का था इनाम।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करहल में एसटीएफ मेरठ, नोएडा ने पकडा शातिर लुटेरा, 50 हजार का था इनाम।
करहल। एसटीएफ मेरठ/नोएडा ने मंगलवार को थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम घोषित था। वह डकैती के एक मामले में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव नगला अलाइ में 24 दिसंबर 2020 को डकैती के दौरान गांव निवासी रामनरेश को बदमाशों ने गोली मार दी थी। वही उनके भाई मुन्नालाल को विरोध करने पर पीटकर घायल कर दिया था। इलाज के दौरान रामनरेश की मौत हो गई थी। उक्त मामले में डकैती के दौरान हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। उक्त मामले में पुलिस छह आरोपियों को जेल भेज चुकी है। वही मामले में घिरोर थाना क्षेत्र के गांव बड़ाहार निवासी दिलकुश फरार चल रहा था। एसपी मैनपुरी कमलेश दीक्षित की ओर से उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। मंगलवार को एसटीएफ नोएडा/मेरठ के निरीक्षक राकेश चौहान के निर्देशन में एक टीम ने मंगलवार शाम करहल पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में दिलकुश को सैफई बाईपास एक्सप्रेसवे पुल के नीचे मुठभेड़ मैं तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया की दिलकुश एक शातिर अपराधी है। उस पर विभिन्न थानों में करीब 13 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। मंगलवार को एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।