फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   stf arrested ganja smugglers from saiyan supply by mobile phone

एसटीएफ ने पकड़े 'नशे के सौदागार', फोन से चलाते थे गांजा तस्करी का गिरोह

Tue, 30 Jul 2019 03:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 30 Jul 2019 03:13 AM IST
विज्ञापन
stf arrested ganja smugglers from saiyan supply by mobile phone
एसटीएफ ने सैंया से पकड़ा गिरोह - फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ ने सैंया से गांजा तस्कर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार किए हैं। ये तस्कर हरियाणा और पश्चिमी यूपी में फोन पर ऑर्डर लेकर गांजा सप्लाई करते थे। इनसे 204 किलो गांजा बरामद किया गया है। एसटीएफ ने इसकी कीमत 30 लाख रुपये बताई है।
विज्ञापन


यह गांजा सैंया में कटीपुल बीरई के पास एक ट्रक और दो कार से बरामद किया गया। तस्करों से पांच मोबाइल फोन, 1750 रुपये नगद बरामद हुए। गिरोह का सरगना हाथरस का विपिन है। एसटीएफ ने उससे पूछताछ के हवाले बताया कि यह गिरोह ओडिशा के जयपौर से जयराम मुंडली नामक व्यक्ति से खरीदते हैं। 
विज्ञापन


जयराम मुंडली ने ही विपिन की मुलाकात इगलास के अशोक और मथुरा के राया के कालू उर्फ अशोक से कराई थी। अलीगढ़ के महावीर सिंह जादौन और प्रशांत जादौन भी ओडिशा से गांजा खरीदकर लाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि वे लोग फोन पर ऑर्डर लेते हैं। उनके मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, हाथरस, अलीगढ़, आगरा, मथुरा में ग्राहक हैं। इन लोगों के वे उधार में गांजा दे देते हैं। महीने भर के भीतर पेमेंट मिल जाता है। ग्राहकों में ज्यादातर ऐसे हैं जो खुद भी गांजा और अन्य मादक पदार्थ बेचते हैं। एसटीएफ ने तस्करों के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवाई है। इस मामले में कुछ और गिरफ्तारी हो सकती हैं।

ये किए गए गिरफ्तार
1. केशव पुत्र रामकिशन निवासी सेक्टर 56 थाना सेक्टर 58 बल्लभगढ़ फरीदाबाद (हरियाणा)  (ट्रक ड्राइवर)
2. दीपक पुत्र राजपाल सिंह तोमर निवासी सिसौली थाना मुंडाली जनपद मेरठ।
3. विपिन कुमार पुत्र हरिदास निवासी विधमपुर सासनी हाथरस।
4. देव प्रकाश पुत्र दुर्गा निवासी रनिहाल, थाना गोण्डा, अलीगढ़।
5. प्रेमशंकर सिंह पुत्र हरिओम सिंह निवासी रनिहाल थाना गोण्डा, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed