{"_id":"5db3e0598ebc3e01486053a8","slug":"stepfather-killed-seven-month-old-daughter-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सौतेले पिता ने सात माह की बेटी को तख्त पर पटककर मार डाला, जमीन में गाड़ा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौतेले पिता ने सात माह की बेटी को तख्त पर पटककर मार डाला, जमीन में गाड़ा शव
Sat, 26 Oct 2019 06:29 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 26 Oct 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
बच्ची की हत्या में पकडे गए तीन आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव मुड़ियापुरा में सौतेले पिता ने आठ माह की मासूम को जमीन पर पटककर मार डाला। हत्या के बाद उसका शव तालाब किनारे दफन कर दिया। मां की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार रात को जमीन से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, वहीं आरोपी पिता सहित तीन को गिरफ्तार किया है।
गांव मुड़ियापुरा (अभैदौपुरा) निवासी मनोज पुत्र टीकम सिंह की पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद वो बिहार से दूसरी शादी कर माया को घर ले आया था। माया अपने साथ डेढ़ माह की मासूम बेटी अंशू को भी लाई थी। आरोप है कि शुक्रवार को माया जब शौच के लिए गई थी। तभी पति मनोज ने उसकी मासूम बेटी को जमीन पर पटककर मार डाला।
जब माया लौट रही थी तो उसने देखा मनोज बच्ची के शव को तालाब किनारे दफना रहा था। डर के चलते माया उस वक्त कुछ नहीं कर सकी। वो दिनभर बेटी की मौत पर आंसू बहाती रही। देर शाम किसी ने यह सूचना अछनेरा पुलिस को मिली।

तीन आरोपी गिरफ्तार
इस पर रात करीब 10 बजे गांव पहुंची पुलिस ने माया से पूछताछ की। इसके बाद शव को जमीन से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। माया ने पति मनोज व अन्य लोग पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी।
पुलिस ने मनोज पुत्र टीकम सिंह, त्रिवेणी पत्नी टीकम सिंह, टीकम पुत्र सुक्खी, भोलू पुत्र पदम, गिल्ला पुत्र सुक्खी, विजय पुत्र प्रताप सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार तोमर ने बताया कि आरोपी मनोज, टीकम सिंह और भोलू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें