फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Step father keeps a wrong eye on the girl

Mainpuri: सौतेला पिता रखता है गंदी नजर, युवती ने शिकायत की तो मां ने भी लगा दी फटकार

Mon, 03 Oct 2022 12:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 03 Oct 2022 12:37 AM IST
सार

सौतेला पिता की हरकत के बारे में पीड़िता ने अपनी मां को बताया तो उल्टा उसे भी डांट फटकार कर शांत करा दिया गया, जिसके बाद पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली।

विज्ञापन
Step father keeps a wrong eye on the girl
demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मैनपुरी के कस्बा भोगांव के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने सौतेले पिता पर गंभीर आरोप लगाए। थाना में रिपोर्ट दर्ज न होने के बाद न्यायालय की शरण ली। रविवार को न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में अपनी बुआ के साथ रहने वाली एक युवती ने बताया कि उसकी मां का चरित्र ठीक नहीं है। मां ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी जनपद कन्नौज के थाना सौरिख क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति से कर ली। उसका सौतेला पिता उस पर गलत नजर रखता है। पिता की हरकतों के बारे में जब मां को बताया कि मां ने उसे ही डांट कर चुप करा दिया। इसके बाद से वह शहर में अपनी बुआ के साथ रहने लगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Banke Bihari: काशी विश्वनाथ की तर्ज पर होगा बांके बिहारी कॉरिडोर के लिए जमीन का अधिग्रहण, जानें क्या है प्लान
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बुआ के साथ की छेड़खानी

पीड़िता ने बताया कि 14 जून को वह बुआ के साथ भोगांव से आ रही थी, तभी रुई तिराहा के पास पिता व साथी हर्षित, शिवशंकर, रामरतन व अन्य लोगों ने ई-रिक्शा को रुकवा लिया। आरोपियों ने बुआ के साथ छेड़छाड़ की। गालियां देते हुए उस से हाथापाई की। लोगों के आने पर आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली थी। न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed