{"_id":"5d9eca518ebc3e93a95331a1","slug":"steno-wife-of-adm-dies-under-suspicious-circumstances-accused-of-dowry-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः एडीएम के स्टेनो की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः एडीएम के स्टेनो की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप
Thu, 10 Oct 2019 11:36 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
मानसी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
एडीएम प्रशासन के स्टेनो गौरव चिटकारा की पत्नी मानसी ( 34) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या के आरोप में केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि मानसी की हत्या गला दबाकर की गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की है।
मानसी की ससुराल राजपुर चुंगी, सदर में है। मायका कमला नगर के कर्मयोगी में है। पिता नरेश चोपड़ा का कहना है कि मानसी और गौरव की शादी लगभग पांच साल पहले हुई थी।
एक साल बाद से ही बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। वे बेटी को मायके ले आए थे, लेकिन रिश्तेदारों की मौजूदगी में कई बार बातचीत हुई, तब वापस भेज दिया।

आरोप है कि ससुराल में उसके साथ फिर से मारपीट होने लगी। छह अक्तूबर को उन्हें सूचना मिली कि गौरव, उसकी मां उषा देवी, मामा अनिल उर्फ टीनी और चाचा महेंद्र ने उसकी हत्या कर दी है।
मानसी की मां सविता चोपड़ा का कहना है कि वे लोग बेटी की ससुराल पहुंचे तो उसकी हालत बेहद गंभीर थी। उसे अस्पताल ले गए। वहां बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। मानसी का चार साल का बेटा भी है। सविता का कहना है कि बच्चे के सामने भी उनकी बेटी को पीटा जाता था।
सदर बाजार थाने के प्र्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे। उपचार करने वाले डॉक्टर से भी बात होगी। साक्ष्यों के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।