फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   steamer filled with one hundred fifty passengers got stuck in middle stream of Chambal in Agra

Agra: चंबल की बीच धारा में फंसा 150 यात्रियों से भरा स्टीमर, हलक में अटकी रही सभी की जान; इस तरह हुआ रेस्क्यू

Tue, 26 Sep 2023 07:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Sep 2023 07:06 PM IST
सार

आगरा में चंबल की बीच धारा में 150 यात्रियों से भरा स्टीमर पंस गया। इससे सभी की जान हलक में अटकी रही। फिर सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला। 

विज्ञापन
steamer filled with one hundred fifty passengers got stuck in middle stream of Chambal in Agra
Agra: चंबल की बीच धारा में फंसा 150 यात्रियों से भरा स्टीमर, हलक में अटकी रही सभी की जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में यूपी की सीमा से एमपी में प्रवेश करने के लिए लोग स्टीमर से चंबल नदी पार करते हैं। यहां पर पक्का पुल अभी बन रहा है। मंगलवार को करीब 150 यात्रियों से भरी स्टीमर बीच धारा में पक्के पुल के पिलर में फंस गया। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अपनी मोटर बोट की मदद से सभी यात्रियों को बाहर निकाला। निश्चित ही एक बड़ा हादसा टल गया है।   

विज्ञापन


मामला पिनाहट थाना क्षेत्र का है। मंगलवार की शाम यहां एक स्टीमर करीब 150 यात्रियों को लेकर चंबल नदी पार करा रहा था। बीच धारा में पंहुचने पर वह निर्माणाधीन पक्के पुल के पिलर की सरियों में फंस गया। इसके बाद न आगे जा रहा न ही पीछे आ रहा। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। वह चीख पुकार करने लगे।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- कासगंज का युवक आईएसआई एजेंट: फेसबुक पर पहले हरलीन फिर प्रीती से दोस्ती, यूं देने लगा सेना की खुफिया जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर स्टीमर चालक करीब डेढ़ घंटे तक उसे निकालने का प्रयास करते रहे लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद स्टीमर कर्मियों ने किनारे खड़े लोगों से मदद मांगी। तब तक लोगों की सूचना पर वन-विभाग के कर्मी पहुंच गए। वह अपनी मोटर बोट लेकर स्टीमर के पास पहुंचे। धीरे-धीरे करके यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। 

यह भी पढ़ेंः- माफिया का अड्डा बनता जा रहा कासगंज: पैसा, नाम और अय्याशी की चाहत में युवा बन रहे देश और समाज के दुश्मन

स्टीमर पर सवार यात्री शिवदास शर्मा, मगन तोमर, जगदीश सिंह, सचिन आदि ने बताया कि स्टीमर कर्मियों की लापरवाही से बड़ा हादसा होने से टल गया। इससे पहले भी कई बार स्टीमर ठेकेदार और कर्मियों की लापरवाही देखने को मिल चुकी है। जानकारी होने पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी ली। चालक की लापरवाही पर अधिकारियों ने नाराजगी जाहिर की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed