{"_id":"65fc42a94a263b3046054a45","slug":"stay-away-from-these-colors-made-of-chemicals-on-holi-extremely-dangerous-2024-03-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Holi 2024: होली पर केमिकल से बने इन रंगों से रहें कोसों दूर, बेहद खतरनाक; इन बातों का जरूर रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2024: होली पर केमिकल से बने इन रंगों से रहें कोसों दूर, बेहद खतरनाक; इन बातों का जरूर रखें ध्यान
Fri, 22 Mar 2024 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 22 Mar 2024 12:01 AM IST
सार
होली के त्योहार पर रेंगों का विशेष ध्यान रखें। रंग में होने वाले केमिकल से एलर्जी हो सकती है। इसके साथ ही रंग छुड़ाने के लिए त्वचा को ज्यादा रगड़े नहीं, कपड़े धोने का साबुन कतई न लगाएं। जानें क्या कहते हैं चिकित्सक...
विज्ञापन
होली के रंग (फाइल फोटो)
- फोटो : KOTDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली खेलें पर संभलकर। केमिकल वाले रंगों से बचें। यह त्वचा और सिर में एलर्जी का कारण बन सकता है। विशेषज्ञों की सलाह है कि हर्बल गुलाल से ही होली खेलना बेहतर होगा। यदि कोई चेहरे रंग लगा भी दे तो उसे छुड़ाने के लिए कपड़े धोने के साबुन का इस्तेमाल कतई न करें। इससे त्वचा और सूख जाती है।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि रंगों में केमिकल मिले होते हैं। हरे रंग में कॉपर सल्फेट और लाल व पीले रंग में लेड ऑक्साइड होता है। केमिकल से त्वचा में एलर्जी होती है। त्वचा लाल पड़ जाती है, खुजली होने लगती है। रंग ज्यादा रगड़कर लगाने से त्वचा की ऊपर परत छिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन लोगों को पहले से इन्फेक्शन या फिर चेहरे पर दाने हैं तो उनको अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। रंग लगने से परेशानी बढ़ सकती है। जिन लोगों के बाल में रूसी व सिर पर फुंसी है, ऐसे लोग होली सिर ढककर खेलें।
इन बातों का रखें ध्यान :
- होली खेलने से पहले त्वचा पर मॉइस्चराइजर व नारियल का तेल लगाएं। इससे त्वचा पर रंगों का सीधा असर नहीं पड़ता।
- रंग लगने के बाद यदि खुजली या जलन की समस्या हो तो सादे पानी से धोएं। हल्के हाथ से धोएं, रगड़े नहीं।
- जिससे रंग साफ करें वह साबुन मॉइस्चराइजेशन वाला ही हो।
- रंग को एक ही दिन में छुड़ाने का प्रयास न करें।
- त्वचा पर बार-बार मॉइस्चराइजर लगाते रहें।
- ज्यादा दिक्कत होने पर चिकित्सक को दिखाएं।
- रंग लगने के बाद बालों को शैंपू से धोएं।