{"_id":"682c02e100e0a0152a07d99d","slug":"status-of-redressal-of-public-grievances-132-complaints-received-in-six-days-82-complainants-unhappy-in-feedba-2025-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जन शिकायतों के निस्तारण का हाल...छह दिन में आईं 132 शिकायत, फीडबैक में 82 फरियादी नाखुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जन शिकायतों के निस्तारण का हाल...छह दिन में आईं 132 शिकायत, फीडबैक में 82 फरियादी नाखुश
Tue, 20 May 2025 09:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 20 May 2025 09:49 AM IST
सार
डीएम की समीक्षा में आईजीआरएस पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण की पोल खुल गई। छह दिन में 132 शिकायतें आईं, लेकिन फीडबैक में 82 फरियादी नाखुश मिले।
विज्ञापन
डीएम की समीक्षा बैठक में सामने आई सच्चाई।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जिन जन शिकायतों के निस्तारण को सुशासन का आधार माना जा रहा है, उनके निस्तारण की हकीकत देखिए। 14 से 19 मई तक छह दिन में आईजीआरएस पर प्राप्त 132 शिकायतों का शासन ने फीडबैक लिया। जिनमें 82 फरियादी निस्तारण से नाखुश मिले। यह सच्चाई सोमवार को डीएम की समीक्षा बैठक में सामने आई।
विज्ञापन
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कलेक्ट्रेट में आईजीआरएस, तहसील दिवस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के समाधान की समीक्षा की। सीएम हेल्पलाइन पर छह दिन में 57 प्रकरणों की फीडबैक ली गई। जिनमें 16 मामलों में शिकायतकर्ता असंतुष्ट मिले। 10 मामलों में जिला पिछड़ावर्ग कल्याण अधिकारी की लापरवाही सामने आई। ब्लॉक स्तर पर 39 शिकायतों के फीडबैक में 16 प्रकरणों में आवेदक नाखुश मिले। इसी तरह जिलास्तरीय आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज 132 मामलों में महज 50 आवेदक ही संतुष्ट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह हाल तब है जब सीएम से लेकर डीएम, कमिश्नर तक बार-बार अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में स्थलीय निरीक्षण, गवाह व आवेदक से बातचीत जरूर करने की हिदायत दे रहे हैं। नोडल अधिकारी एडीएम प्रोटोकॉल प्रशांत तिवारी के अनुसार जिन मामलों मे नेगेटिव फीडबैक मिला है उनमें मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला अग्रणी बैंक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज, अधिशासी अभियंता विद्युत, बीडीओ बरौली अहीर, एडीओ पिनाहट, सीडीपीओ जगनेर, एमओआईसी सैंया, एबीएसए अकोला, एत्मादपुर व खंदौली आदि शामिल हैं।