फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Statement of witness recorded in case against Prime Minister and actress Kangana Ranaut

कंगना और प्रधानमंत्री के खिलाफ वाद में गवाह के बयान दर्ज

Sun, 06 Mar 2022 01:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:47 AM IST
विज्ञापन
Statement of witness recorded in case against Prime Minister and actress Kangana Ranaut
आगरा। प्रधानमंत्री और अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ दायर वाद में शनिवार को गवाह अधिवक्ता रामदत्त दिवाकर के सीजेएम कोर्ट में बयान दर्ज किए गए। बयान में गवाह ने वाद में उल्लिखित तथ्यों का समर्थन किया। इसमें कहा कि कंगना रणौत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अहिंसात्मक सिद्धांत और आजादी को भीख में मिली बताकर लाखों देशभक्तों और शहीदों का अपमान किया है।
विज्ञापन

मामले में कोर्ट में वाद राजीव गांधी बार एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने दायर किया है। इसमें कहा कि 17 नवंबर 2021 को समाचार पत्रों में कंगना रणौत की टिप्पणी प्रकाशित हुई थी। इसमें कंगना ने आजादी को भीख में मिली और चांटा खाने से आजादी नहीं भीख मिलती है, टिप्पणी की थी।
विज्ञापन

रमाशंकर शर्मा ने कंगना की टिप्पणी को राष्ट्रपिता के अहिंसात्मक सिद्धांत का मजाक , लाखों देशभक्त शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान का आरोप लगाया। इसमें कहा कि प्रधानमंत्री के कंगना के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने से राष्ट्रद्रोही तत्वों को बढ़ा मिल रहा है। सीजेएम प्रदीप कुमार सिंह ने अगली सुनवाई के लिए नौ मार्च की तिथि नियत की है। वाद की पैरवी अधिवक्ता बीएस फौजदार ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed