{"_id":"67fd4c2adb52745c2c0fee8b","slug":"state-women-commission-will-become-the-voice-of-the-victim-kasganj-news-c-175-1-kas1001-130539-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पीड़िता की आवाज बनेगा राज्य महिला आयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पीड़िता की आवाज बनेगा राज्य महिला आयोग
Mon, 14 Apr 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 14 Apr 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता के घर पहुंचकर परिवार के लोगों से बात की। उनकी पीड़ा को सुना और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार से कहा कि वह परिवार की लड़ाई में उनके साथ हैं। नाबालिग बेटी को वह न्याय दिलाएंगी। उन्होंने कहा कि पूरा महिला आयोग पीड़िता के साथ है।
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि अन्याय सहने की नहीं बल्कि उसके खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है। महिला आयोग दरिंदगी के इस मामले पर पूरी नजर रखेगा और पुलिस की कार्रवाई की मॉनिटरिंग करेगा। उन्होंने जिले की पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से भी इस मामले को लेकर बातचीत की और जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस को सुनिश्चित करना चाहिए कि इस मामले में पीड़िता व उसके परिवार को शीघ्र न्याय दिलाया जाए। समय से विवेचना संबंधी कार्रवाई पूरी हो। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में न्याय मिलने में देरी न हो।