फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   state women commission, nirmala dixit

राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित ने की जनसुनवाई

Fri, 24 Dec 2021 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
state women commission, nirmala dixit
कासगंज में मिशन शक्ति के तहत जनसुवाई करती राज्य महिला आयोग की सदस्य - फोटो : KASGANJ
कासगंज। मिशन शक्ति-3 के अंतर्गत राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित की अध्यक्षता में शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग नदरई गेट कासगंज के सभागार में महिलाओं से संबंधित जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुनवाई के दौरान दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि सरकार चाहती है कि महिलाएं स्वस्थ, सशक्त, शिक्षित, सुरक्षित, स्वावलंबी आत्मनिर्भर बनें और अपने अधिकारों को पहचानें। इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई की जा रही हैं। महिलाएं इनका भरपूर लाभ उठाएं। उन्होंने महिलाओं से उनकी समस्याओं, शिकायतों के बारे में विस्तार से बातचीत की। जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रताड़ना, उत्पीड़न अथवा घरेलू हिंसा से पीड़ित 11 महिलाओं द्वारा अपनी समस्याएं व शिकायतें प्रस्तुत की गईं। जिन्हें गंभीरतापूर्वक सुनकर दो शिकायतों का तुरंत निस्तारण किया व अन्य शिकायतों के निस्तारण को संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी महिलाएं जो किसी भी प्रकार की प्रताड़ना, उत्पीड़न अथवा घरेलू हिंसा से पीड़ित हैं, वह त्वरित न्याय जनसुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी समस्या का निराकरण करा सकती हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिलाओं व विधवा पेंशन सहित महिलाओं से संबंधित विभागीय योजनाओं की प्रगति के संबंध में विस्तार से समीक्षा की तथा गत जनसुनवाई प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में महिला थानाध्यक्ष योग सिंह, अभिषेक गौतम, रितु यादव, प्रियंका यादव, मनोज यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed