फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   State Women Commission member listens to problems in Etah

महिला आयोग की सदस्य ने कहा- निर्भया के दोषियों को फांसी से बड़ी कोई सजा नहीं

Thu, 16 Jan 2020 05:57 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 16 Jan 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
State Women Commission member listens to problems in Etah
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं समस्याएं - फोटो : अमर उजाला
राज्य महिला आयोग की सदस्य रामसखी कठेरिया ने कहा कि निर्भया से दुष्कर्म के दोषियों को फांसी से बड़ी कोई सजा नहीं हो सकती। इसका संदेश समाज में जाएगा और महिलाओं के साथ उत्पीड़न व दुष्कर्म की घटनाओं पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन


उन्होंने एनआरसी पर विरोध करने वालों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि विपक्ष के बहकावे में आकर लोग इसका विरोध कर रहे हैं। इससे किसी भारतीय की नागरिकता नहीं जाने वाली है।
विज्ञापन


राज्य महिला आयोग की सदस्य बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में महिला उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के मामलों की सुनवाई कर रहीं थीं। उन्होंने करीब दर्जन भर महिलाओं के केस सुने।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई मामलों में पीड़िताओं ने बताया कि वह थाने व चौकी पर न्याय की गुहार लगा चुकी हैं लेकिन पुलिस पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। इस पर उन्होंने अधीनस्थों को महिलाओं से संबंधित मामलों के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम सदर अबुल कलाम, सदर तहसीलदार दुर्गेश यादव, बाल संरक्षण अधिकारी सुखवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

केस वन
सकीट के गांव सदरपुर निवासी हेमलता ने बताया कि उसकी शादी छह फरवरी 2013 को रामपुर निवासी वीरी सिंह से हुई थी, शादी के बाद से दो लाख रुपए दहेज के लिए उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। उसके जेठ राजस्थान सचिवालय में हैं। इसी के चलते पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

केस टू
थाना मिरहची क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने बताया कि छह अगस्त 2019 को जब वह घर पर थी, तभी युवक सोनू उर्फ शुभम घर में घुस आया और दुष्कर्म का प्रयास किया। बताया कि आरोपी राजनीतिक पहुंच वाला है, इस कारण हर बार विवेचना बदलवाकर बच रहा है। वह जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed