फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   State president of Katheria society's wife dies of dengue

कठेरिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष की पत्नी की डेंगू से मौत

Fri, 29 Oct 2021 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
State president of Katheria society's wife dies of dengue
मृतका लक्ष्मी का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में वायरल फीवर और डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। शुक्रवार को अखिल भारतीय कठेरिया विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष एवं मिशन मोदी पीएम अगेन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विपिन कठेरिया की डेंगू से पीड़ित पत्नी की दिल्ली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव सगौनी निवासी डॉ. विपिन कठेरिया शहर में राधारमन रोड पर रहते हैं। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार उनकी 35 वर्षीय पत्नी डॉ. लक्ष्मी 17 अक्तूबर को डेंगू की चपेट में आई थीं। हालत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां शुक्रवार शाम को उनकी मौत हो गई। वहीं शुक्रवार को जिला अस्पताल में 96 लोगों की डेंगू जांच कराई गई, जिसमें से 23 डेंगू पॉजिटिव निकले। सुबह से ही जिला अस्पताल के साथ ही सौ शैया अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही।
विज्ञापन

मैनपुरी। शहर के मोहल्ला कटरा निवासी 70 वर्षीय राम अवतार सिंह को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। शुक्रवार को उनकी हालत बिगड़ी तो परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में बुखार की रोकथाम के लिए जिले के 14 स्थानों पर सीएमओ डॉ.पीपी सिंह के निर्देश पर शिविर लगाया गया। शिविर के दौरान 643 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। सीएमओ ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों के पास सफाई पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed