फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   State GST survey on Gopaldas Petha seller tax of Rs 25 lakh will be collected

Agra: गोपालदास पेठे वाले पर स्टेट जीएसटी का सर्वे, 25 लाख रुपये टैक्स जमा होगा

Sun, 20 Oct 2024 08:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 20 Oct 2024 08:46 AM IST
सार

आगरा में गोपालदास पेठे वाले के यहां स्टेट जीएसटी टीम ने सर्वे किया। एक साथ 28 अधिकारियों की टीम ने चार जगहों पर स्टॉक रजिस्टर समेत अन्य कागजात की जांच की। टर्नओवर में 4 करोड़ की करवंचित आय का पता चला, जिस पर 25 लाख रुपये टैक्स जमा कराना होगा।
 

विज्ञापन
State GST survey on Gopaldas Petha seller tax of Rs 25 lakh will be collected
स्टेट जीएसटी की टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा में दिवाली से पहले स्टेट जीएसटी की टीम ने गोपालदास पेठे वाले के प्रतिष्ठानों पर शनिवार को सर्वे किया। 28 अधिकारियों की टीम ने चार जगहों पर स्टॉक रजिस्टर समेत अन्य कागजात की जांच की। टर्नओवर में 4 करोड़ की करवंचित आय का पता चला, जिस पर 25 लाख रुपये टैक्स जमा कराना होगा।
विज्ञापन


स्टेट जीएसटी के अधिकारियों ने रिटर्न की जांच, विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध प्रतिकूल सूचना, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कर अपवंचन के इनपुट के आधार पर सर्वे किया। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 मारुति शरण चौबे के निर्देशन में समूह के धूलियागंज स्थित फैक्टरी, जौहरी बाजार, संजय प्लेस और फतेहाबाद रोड के प्रतिष्ठान की जांच विशेष अनुसंधान शाखा ने की।
विज्ञापन


जांच से पहले फर्म की विधिवत रेकी और सैंपल खरीद विभागीय अधिकारियों ने गोपनीय रूप से की थी। जांच में स्टॉक में अंतर, बिक्री कम दिखाने और सप्लाई पर कम दर से कर देने का तथ्य सामने आया। तथ्यों के आधार पर करीब चार करोड़ का करवंचित टर्नओवर प्रकाश में आया है। इससे 25 लाख रुपये टैक्स एवं जुर्माना जमा कराया जाएगा। जांच का नेतृत्व संयुक्त आयुक्त प्रमोद कुमार दुबे और बीडी शुक्ला ने किया। जांच में उपायुक्त जेपी सिंह, आरएन मिश्रा, राहुल द्विवेदी, कौशल पांडे, अरुण सिंह, सहायक आयुक्त कमलेश तिवारी, विनीता श्रीवास्तव आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed