फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   State government is working fast to prevent infectious diseases: Ram Naresh

प्रदेश सरकार संक्रामक रोगों की रोकथाम को तेजी से कर रही कार्य: रामनरेश

Tue, 19 Oct 2021 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
State government is working fast to prevent infectious diseases: Ram Naresh
सीएमओ कार्यालय से दस्तक अभियान के तहत वाहन जागरूकता रैली को रवाना करते मंत्री और डीएम। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा, दस्तक अभियान का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को आबकारी, मद्य निषेध मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री और जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने सीएमओ कार्यालय से वाहनों की टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार तेजी से कार्य रही है। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की उचित देखभाल की व्यवस्था के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करायी गई है। लोगों को मच्छर जनित बीमारियों से बचने के लिए जन-जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं। लोगों से अपील है कि वे मच्छरों से बचाव करें। घर में सफाई रखें। जिलाधिकारी ने महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि जल पात्रों की नियमित रूप से सफाई करें। अनुपयोगी जल पात्रों को नष्ट करें। कूलर, फ्रिज की ट्रे की साप्ताहिक रूप से सफाई करते रहें। संचारी रोग एवं दस्तक नियंत्रण अभियान में कई विभागों के कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन

जन-जागरूकता रैली मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड, भांवत चौराहा, करहल चौराहा, करहल रोड, बड़ा चौराहा, संता-बसंता चौराहा, तांगा स्टैंड होते हुए नगर पालिका पर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सीएमओ डॉ. पीपी सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमल कुमार, जिला पंचायती राज अधिकारी स्वामीदीन, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव राव बहादुर, डॉ. राजीव राय, डॉ. अनिल यादव, डॉ. अनिल वर्मा, डॉ. राज विक्रम, जिला मलेरिया अधिकारी एसएन सिंह, रविंद्र सिंह गौर आदि मौजूद रहे।

यह विभाग हुए शामिल
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, नगर पालिका, शहरी विकास, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, दिव्यांगजन कल्याण, स्वच्छ भारत मिशन और सूचना विभाग अभियान में शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed