फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   State conference of Secondary Teachers Association from today, Defense Minister will inaugurate

Agra News: माध्यमिक शिक्षक संघ का राज्य सम्मेलन आज से, रक्षा मंत्री करेंगे उद्घाटन

Tue, 07 Jan 2025 01:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
State conference of Secondary Teachers Association from today, Defense Minister will inaugurate
आगरा। माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) का तीन दिवसीय राज्य सम्मेलन मंगलवार को मुफीद-ए-आम इंटर कॉलेज के मैदान में शुरू होगा। उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। संघ के पदाधिकारियों को तैयारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सम्मेलन के संयोजक मुकेश अग्रवाल ने बताया कि यह प्रदेश स्तरीय 57वां राज्य सम्मेलन है। सोमवार को पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई, जिसमें सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। समारोह सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को सम्मेलन स्थल का जायजा लिया। सुरक्षा एजेंसी की टीम भी पहुंची। सम्मेलन में दो हजार से अधिक शिक्षकों के शामिल होने की उम्मीद है। सम्मेलन के दौरान शिक्षकों की समस्याओं पर 7 से 9 जनवरी तक मंथन होगा। कई प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे। इस मौके पर उत्तम कुमार शर्मा, जगबीर सिंह कौशल, इंद्रासन सिंह, नरेंद्र वर्मा, प्रमोद मिश्रा, अजय शर्मा, डॉ. तरुण शर्मा, डॉ. विशाल आनंद, प्रवीण, सौरभ गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed