फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   starvation to meet PM

पीएम से मिलवाने के लिए अनशन

Wed, 25 Feb 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 25 Feb 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
खंडपीठ स्थापना की मांग कर रहे वकीलों ने प्रधानमंत्री से मिलने के लिए मंगलवार को मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. रामशंकर कठेरिया के आवास के बाहर अनशन किया। शाम को डॉ. कठेरिया ने वित्त मंत्री अरुण जेतली से मिलवाने का आश्वासन देकर अनशन समाप्त कराया।
विज्ञापन


जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट लागू करवाना तो दूर, वकील अभी राजनेताओं से मिलकर अपनी बात रखने के लिए ही संघर्ष कर रहे हैं। आगरा में प्रधानमंत्री से मुलाकात न हो पाने से आहत कुछ युवा अधिवक्ताओं ने कठेरिया को घेरने की कोशिश की। मंगलवार की सुबह से अजय चौधरी, पूरन सिंह राजपूत और लोकेंद्र त्यागी ने अनशन शुरू कर दिया। पुलिस ने उनका तंबू नहीं गढ़ने दिया तो वे जमीन में ही चादर बिछाकर बैठ गए। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


शाम लगभग साढे़ पांच बजे मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री अनशन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि कोशिश करेंगे कि एक हफ्ते में प्रधानमंत्री से मुलाकात करा दें। वैसे तीन-चार दिन के अंदर वित्त मंत्री अरुण जेतली से अवश्य मुलाकात करा देंगे। क्योंकि इस तरह की समस्याओं को देखने के लिए प्रधानमंत्री ने अरुण जेतली को ही कहा है। उन्होंने वकीलों को आश्वस्त किया कि वे पूरी तरह से उनके साथ हैं। उनके इस आश्वासन पर अनशन समाप्त कर दिया गया। इस अवसर पर आशुतोष श्रोत्रिय, दरवेश यादव, यशपाल राणा, देव चौधरी, नितिन शर्मा, एसपी भारद्वाज, कमल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघर्ष समिति से नाराजगी
आगरा। अनशन के दौरान युवा अधिवक्ताओं ने खंडपीठ स्थापना संघर्ष समिति के कुछ पदाधिकारियों से नाराजगी जताई। हालांकि संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी मनीष कुमार सिंह वहां मौजूद रहे। सचिव अरुण सोलंकी भी पहुंचे थे। लेकिन युवा अधिवक्ताओं का कहना था कि समिति के आह्वान पर वे कहीं भी खड़े रहते हैं। आज, जब उन्होंने अनशन किया तो पूरा सहयोग नहीं मिला।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed