फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   started holi at vrah mandir

वसंतोत्सव के साथ ही शुरू हुआ होली महोत्सव , उड़ाया गया अबीर गुलाल

Tue, 16 Feb 2021 10:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
started holi at vrah mandir
कासगंज सोरों के वराह मंदिर में वसंत उत्सव पर गुलाल उड़ाते भक्त - फोटो : KASGANJ
वसंत पंचमी के अवसर पर क्षेत्राधीश वराह मंदिर में वसंत उत्सव मनाया गया। वसंतोत्सव के साथ ही होली महोत्सव शुरू हो गया। सुबह भगवान वराह का भव्य शृंगार कर नूतन परिधान पहनाए गए। मंदिर को फूलों से सजाया गया। महाआरती उतार कर यज्ञ किया गया। इसमें पीत वस्त्रधारी श्रद्धालुुओं ने आहुतियां दी। महिला श्रद्धालुुओं ने ढोलक मजीरे की थाप पर वसंत ऋतुुु के प्रचलित पारंपरिक लोकगीतों का गायन किया।
विज्ञापन

मंदिर के आचार्य प. नरेश त्रिगुुुणायत ने पिचकारी से श्रद्धालुओं पर अबीर गुलाल की वर्षा की। श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को गुुुलाल लगाकर वसंतोत्सव की खुुशियां मनाई। आज ब्रज में होरी रे रसिया आदि लोकगीतों का गायन किया गया। मंदिर प्रांगण में आए श्रद्धालुओं को प्रभु प्रसाद के रूप में पान का वितरण किया गया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं द्वारा भगवान वराह का भोग लगाया गया। आचार्य ने कहा कि संगीत व ज्ञान की देवी मां सरस्वती के जन्मोत्सव से सूकरक्षेत्र में रंग पर्व की शुरूआत हो जाती है। इस अवसर पर विहिप नगर संयोजक सुुुनील तिवारी, रवि पाराशर, रीतेश द्विवेदी, मुकेश निर्भय, विष्णु शर्मा, ब्रजरानी महेरे, अनीता उपाध्याय, अर्जुनलाल गुप्ता श्रद्धालुुजन मौजूद रहे। वहीं तीर्थनगरी के रघुनाथजी, राधाकृष्ण, द्वारिकाधीश आदि मंदिरों में भी वसंतोत्सव पर्व मनाया गया।

कासगंज के सोरों में वराह मंदिर में वसंत पंचमी के मौके पर एक दूसरे को गुलाल लगातीं महिलाएं

कासगंज के सोरों में वराह मंदिर में वसंत पंचमी के मौके पर एक दूसरे को गुलाल लगातीं महिलाएं- फोटो : KASGANJ

कासगंज सोरों में वराह मंदिर में भजन कीर्तन करतीं महिलाएं

कासगंज सोरों में वराह मंदिर में भजन कीर्तन करतीं महिलाएं- फोटो : KASGANJ

कासगंज के सोरों में वराह मंदिर में सजा फूल बंगला

कासगंज के सोरों में वराह मंदिर में सजा फूल बंगला- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed