{"_id":"69ab42e32c095d0fb40448b9","slug":"started-fast-unto-death-for-separate-state-agra-news-c-364-1-sagr1046-126028-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अलग राज्य के लिए आमरण अनशन किया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अलग राज्य के लिए आमरण अनशन किया शुरू
विज्ञापन
आगरा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर जनमंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अजय सिंह ने शुक्रवार को आमरण अनशन शुरू कर दिया। उन्होंने आनंदी भैंरो सौ फुटा रोड दयालबाग स्थित कार्यालय पर हवन पूजन किया।
जनमंच के अध्यक्ष ने बताया कि यदि सरकार उनकी मांग पर ध्यान नहीं देती है, तो वह आखिरी सांस तक अनशन पर रहेंगे। प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को तत्काल लागू करने की भी मांग उठाई है। उनका कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग राज्य बनने के बाद बनने वाली पहली सरकार 10 दिन अंदर अधिनियम को लागू करेगी। उनके आंदोलन को आगरा एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष लोचन चौधरी का भी समर्थन मिला। संवाद