फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   start the new train vaya kasganj express

खुशखबरी: आगराफोर्ट-टनकपुर के बीच वाया कासगंज दौड़ेगी एक्सप्रेस

Fri, 07 Feb 2020 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
start the new train vaya kasganj express
कासगंज रेल की खबर से संबंधित फोटो गुजरती ट्रेन का फाइल फोटो - फोटो : KASGANJ
कासगंज। इज्जतनगर मंडल रेल प्रशासन अब शीघ्र ही आगरा कासगंज के यात्रियों को सौगात देगा। मंडल रेल प्रशासन ने खुशखबरी देते हुए आगराफोर्ट-टनकपुर के बीच वाया कासगंज ट्रेन दौड़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। यह प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भी भेजा गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि शीघ्र ही पूर्णागिरी मेले से पूर्व यह ट्रेन दौड़ने लगेगी।
विज्ञापन

टनकपुर से दिल्ली से सिंगरौली के लिए एक्सप्रेस ट्रेने चलाए जाने के बाद अब वाया कासगंज आगरा तक ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है। मंडल रेल प्रशासन द्वारा रेलवे बोर्ड को यह प्रस्ताव भेज दिया गया है। प्रस्ताव में संस्तुति की गई है कि एक्सप्रेस ट्रेन प्रतिदिन चलाई जाए। उम्मीद है कि पूर्णागिरि मेला शुरू होने से पूर्व ट्रेन चलाने की स्वीकृति भी दे देगा। भेजे गए प्रस्ताव में स्पष्ट किया गया है कि ट्रेन में एक एसी द्वितीय, दो एसी तृतीय एवं आठ स्लीपर और चार साधार कोच होंगे। यह ट्रेन आगरा फोर्ट से पहले तो बरेली तक दौड़ेगी। यहां से नंबर बदलकर बरेली से टनकपुर तक दौड़ाई जाएगी। रेलवे के इस प्रस्ताव से पूर्णागिरि मेले को प्रति वर्ष जाने वाले श्रद्धालुओं एवं कासगंज, आगरा के यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। बता दें कि पूर्णागिरि मेले में सबसे अधिक श्रद्धालु हाथरस, कासगंज, आगरा, मथुरा, बदायूं, बरेली जनपद से पहुंचते हैं। इस लिए कासगंज बदायूं के बीच इस ट्रेन का स्टॉपेज भी रहेगा।
विज्ञापन

आंकड़ेे की नजर से-
- 7 घंटे में आगरा फोर्ट से टनकपुर की दूरी तय करेगी एक्सप्रेस ट्रेन
- 379 किलोमीटर तक ट्रेन दौड़ाने का भेजा गया है प्रस्ताव
शीघ्र ही समय सारिणी की उम्मीद
एक्सप्रेस ट्रेन को सहमति मिलने के अलावा कासगंज-बरेली के लिए डेमू दौड़ने के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इज्जतनगर मंडल कासगंज को उम्मीद है कि शीघ्र ही डेमू के संबंध में समय सारिणी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
भेजा गया है प्रस्ताव
आगरा फोर्ट से टनकपुर तक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। रेलवे बोर्ड से स्वीकृति मिलते ही ट्रेन चला दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed