फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stamp clerk defrauded of 11 lakh via 'digital arrest'

Agra News: स्टांप मुंशी को डिजिटल अरेस्ट कर 11 लाख की ठगी

Tue, 16 Jun 2026 02:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Stamp clerk defrauded of 11 lakh via 'digital arrest'
आगरा। स्टांप वेंडर के पास मुंशी का काम करने वाले व्यक्ति को साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट कर कई बार में 11 लाख रुपये खातों ट्रांसफर करवाए गए। सीबीआई का अधिकारी बनकर देशविरोधी कार्य होने की जानकारी देकर डराया गया। थाना साइबर क्राइम में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

राधानगर सिकंदरा निवासी वीरेश कुमार गोयल ने बताया कि 19 फरवरी को उनके पास सुबह 9 बजे अज्ञात नंबर से कॉल आई। सीबीआई अधिकारी बताकर बात की गई। उनके नाम से मुंबई के बांद्रा में ई-सिम जारी होने और केनरा बैंक में खाता खोले जाने की जानकारी दी गई। कहा गया कि उक्त सिम का इस्तेमाल देशविरोधी गतिविधियों में किया गया है। खाते से आतंकियों को रकम भेजे जाने का आरोप लगाया। उन्होंने तीन दिन में 11 लाख रुपये खातों में भेज दिए। आरोपियों ने इसके बाद और रकम जमा करने को कहा तो साइबर ठगी का एहसास हुआ। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य कुमार ने बताया कि जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। बैंक खातों और अन्य माध्यमों से आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed