फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Staff nurse at health centre accused of demanding convenience fee, investigation begins

Agra News: स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप, जांच शुरू

Mon, 09 Feb 2026 10:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Staff nurse at health centre accused of demanding convenience fee, investigation begins
- माैके पर निरीक्षण के लिए पहुंचे एसीएमओ से की शिकायत
विज्ञापन

पिनाहट। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव के लिए आई महिला के पति ने स्टाफ नर्स पर डिलीवरी के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत माैके पर निरीक्षण के लिए पहुंचे एसीएमओ आगरा डॉ. उपेंद्र कुमार से कर दी। एसीएमओ ने पीड़ित के बयान दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

ब्लॉक क्षेत्र के गांव पापरी नागर निवासी प्रीति देवी को सोमवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट लाया गया था। प्रसूता के पति राधे ने आरोप लगाया कि स्टाफ नर्स ने डिलीवरी के बाद 2500 रुपये की मांग की। उन्होंने जब मना किया तो नर्स ने उनके साथ अभ्रदता की। इसके बाद उन्होंने 500 रुपये दे दिए। स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात महिला नर्स स्टाफ के खिलाफ पहले भी डिलीवरी के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी प्रमोद कुशवाहा का कहना है कि पीड़ित की ओर से अभी तक लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed