{"_id":"6240a8812101467c6a38b749","slug":"staff-leaders-roared-in-the-session-of-the-state-employees-joint-council-mainpuri-news-agr5284155176","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए होगी आर-पार की लड़ाई: बीपी मिश्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए होगी आर-पार की लड़ाई: बीपी मिश्रा
विज्ञापन
मैनपुरी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश जनपद शाखा मैनपुरी का द्विवार्षिक अधिवेशन नगर स्थित परिवहन निगम के सभागार में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी मिश्रा ने कहा कि सरकार की नीतियां कर्मचारी विरोधी हैं। कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सरकार से आर-पार की लड़ाई होगी।
मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार प्राइवेट स्टेशन की तरफ अग्रसर है, जिससे कर्मचारी का शोषण हो रहा है। जिसका कर्मचारी संगठन पुरजोर तरीके से विरोध करेंगे। महामंत्री अतुल मिश्रा ने कहा कि सरकार एक तरह से स्थानांतरण उद्योग चला रही है जिससे कर्मचारी का शोषण हो रहा है। नियम विरुद्ध स्थानांतरण किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किए जाएंगे। कर्मचारी संगठन आंदोलन के रूप में विरोध करेंगे एवं जरूरत पड़ने पर हड़ताल के लिए तैयार हैं। सरकार को हर हाल में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देनी होगी इसके लिए आंदोलन को किसी भी रूप में करना पड़ेगा तो करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष धनंजय मिश्रा ने कहा कि सरकार कर्मचारी विरोधी है। अध्यक्षता अमरपाल सिंह यादव ने और संचालन डॉ. अनुपम कुमार दुबे ने किया।
डॉ. अवधेश यादव बने अध्यक्ष
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का द्विवार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। इसमें जिलाध्यक्ष डॉ. अवधेश यादव (स्वास्थ्य विभाग), रविंद्र सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आशीष कुमार जिला मंत्री और सत्यदेव यादव को निर्विरोध संप्रेक्षक घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी के रूप में रविंद्र सिंह गौर, शिवमंगल सिंह मौजूद रहे। चुनाव प्रक्रिया में 52 विभागों के सदस्यों ने भाग लिया।