Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   St. George's School How are children being made to sit in private vehicles manager should answer

Agra: सेंट जॉर्जेज स्कूल से स्वाल....प्राइवेट वाहनों में बच्चों को कैसे बैठा रहे हैं, प्रबंधक दें जवाब

Sat, 05 Jul 2025 09:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Jul 2025 09:30 AM IST
सार

सेंट जॉर्जेज स्कूल के पास बच्चों से भरी वैन नाले में गिर गई। इस मामले में आरटीओ ने सख्ती दिखाना शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
St. George's School How are children being made to sit in private vehicles manager should answer
आगरा आरटीओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्राइवेट वाहनों के माध्यम से स्कूली बच्चों के परिवहन का कार्य किन परिस्थितियों में कराया जा रहा और इन वाहनों का कब तक स्कूली वाहन परमिट प्राप्त कर लिया जाएगा। यह दो सवाल संभागीय परिवहन विभाग (आरटीओ) ने पत्र के माध्यम से सेंट जॉर्जेज स्कूल के प्रबंधक से पूछे हैं।
विज्ञापन


हादसे के बाद स्कूल का शुक्रवार को यात्री कर अधिकारी नीलम ने निरीक्षण किया। सेंट जॉर्जेज स्कूल यूनिट-2 बाग मुजफ्फर खां रोड पर बुधवार को एक स्कूल वैन बच्चों सहित नाले में गिर गई थी। इस मामले पर आरटीओ (प्रवर्तन) की तरफ से स्कूल को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को यात्री कर अधिकारी नीलम ने स्कूल का निरीक्षण किया। उनको स्कूल परिसर में कई वाहन खड़े नजर आए, जिसमें अधिकतर प्राइवेट वाहन थे। इस पर भी स्कूल प्रबंधक को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरटीओ (प्रवर्तन) आलोक कुमार ने बताया कि प्राइवेट वाहनों का प्रयोग बच्चों को स्कूल लाने व छोड़ने के लिए किया जा रहा है। इन वाहनों के पास कोई परमिट नहीं है। इस पर स्कूल प्रबंधक से रविवार तक जवाब मांगा गया है। कोई जवाब न मिलने पर स्कूली की मान्यता निलंबन की संस्तुति जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी से की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed