{"_id":"5d7776538ebc3e0159663b89","slug":"ssp-bablu-kumar-honored-to-daroga-harendra-pal-for-stylish-mustache","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूंछें हों तो दरोगा हरेंद्र पाल सिंह जैसी, एसएसपी ने दिया 'मूंछ प्रोत्साहन भत्ता'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूंछें हों तो दरोगा हरेंद्र पाल सिंह जैसी, एसएसपी ने दिया 'मूंछ प्रोत्साहन भत्ता'
Wed, 11 Sep 2019 12:18 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 11 Sep 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
दरोगा हरेंद्र पाल सिंह को प्रोत्साहन भत्ता देते एसएसपी बबलू कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'मूंछें हों तो नत्थूलाल जैसी...' फिल्म शराबी का यह डायलॉग आपने सुना ही होगा। आज भी घनी मूछें देखते ही यह डायलॉग जहन में आ जाता है। आगरा में तैनात दरोगा हरेंद्र पाल सिंह की मूछें भी कुछ इसी तरह की है। मूछों की वजह से उनकी पुलिस महकमे में अलग पहचान है।
उप निरीक्षक हरेंद्र पाल सिंह ताज सुरक्षा थाना में तैनात हैं। वो रामबरात के प्रभारी भी हैं। हरेंद्र पाल सिंह को रौबदार मूंछों के लिए सम्मानित किया गया है। सोमवार को एसएसपी बबलू कुमार ने उन्हें मूंछ प्रोत्साहन भत्ता दिया। आगरा पुलिस के ट्विटर हैंडिल पर इसका फोटो शेयर किया गया है।
पुलिस विभाग में पहले मूंछ भत्ता दिया जाता था। हर शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड के बाद एसएसपी अधीनस्थों से रूबरू होते थे। जिसकी मूंछें अच्छी लगती थीं उसे मूंछ भत्ता दिया करते थे। हालांकि अब बहुत कम ही पुलिसकर्मियों को मूंछ प्रोत्साहन भत्ता मिल पाता है।
विज्ञापन
रामबरात प्रभारी हरेंद्र पाल सिंह रविवार को एसएसपी बबलू कुमार के समक्ष पेश हुए थे। हरेंद्र पाल सिंह की मूछें देख एसएसपी बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने पांच महीने के मूंछ प्रोत्साहन भत्ते के रूप में 500 रुपये उप निरीक्षक हरेंद्र पाल सिंह दिए। उनके साथ फोटो भी खिंचवाया।