फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SSP Agra Give Order Arrests Daroga In Case Of Taking 50 Thousand Rupees Bribe

Agra: एसएसपी ने दिए दरोगा की गिरफ्तारी के आदेश, डर से हुआ भूमिगत, 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने का है आरोप

Fri, 28 Oct 2022 09:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Oct 2022 09:10 PM IST
सार

मुकदमे में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा भी लगाई जाएगी। इसके लिए आईजी से अनुमति लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
SSP Agra Give Order Arrests Daroga In Case Of Taking 50 Thousand Rupees Bribe
एसएसपी प्रभाकर चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रिश्वत में 50 हजार रुपये लेकर मुकदमे से जानलेवा हमला और गर्भपात की धारा हटाने का आरोपी थाना एत्माद्दौला का दरोगा मनवीर सिंह भूमिगत हो गया है। थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के बाद दरोगा की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। वह घर में नहीं मिला। उसके रिश्तेदारी में छिपे होने की आशंका है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने शुक्रवार को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। उधर, मुकदमे में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा भी लगाई जाएगी। इसके लिए आईजी से अनुमति लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

ये है मामला 

कालिंदी विहार निवासी खुशबू ने 3 अगस्त को थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें मथुरा के औरंगाबाद स्थित नरसीपुरम निवासी पति संजय, ससुर रनवीर और सास शिवकुमारी को नामजद किया था। मुकदमे में दहेज उत्पीड़न, जानलेवा हमला, आपराधिक साजिश और गर्भपात कराने की धारा लगी थीं। विवेचना एसआई मनवीर सिंह कर रहे थे। आरोप है कि विवेचक ने 50 हजार रुपये लेकर जानलेवा हमला, गर्भपात कराने और आपराधिक साजिश की धारा हटाकर धारा 498ए, 506, 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में 16 अक्तूबर को चार्जशीट लगा दी।
विज्ञापन


मामले में शिकायत मिलने पर एसएसपी ने जांच कराई। इसके बाद दरोगा मनवीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें चौथ मांगने, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। एसएसपी ने शुक्रवार को दरोगा की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इस पर पुलिस ने दरोगा के आवास पर दबिश दी, लेकिन वो नहीं मिला। इसके बाद पुलिस दरोगा के रिश्तेदार और अन्य लोगों के बारे में पता कर रही है। दरोगा छह दिन से थाने से अनुपस्थित चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर विवाद में भी पक्षपात का आरोप

दरोगा मनवीर सिंह की एक और मामले में शिकायत की गई है। एक मंदिर कमेटी के पदाधिकारी शुक्रवार को सीओ छत्ता से मिले। उन्होेंने आरोप लगाया कि मंदिर कमेटी का विवाद चल रहा है। दो अक्तूबर को दरोगा के सामने पदाधिकारियों पर हमला बोला गया। मामले में तहरीर देने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया। दरोगा पर दूसरे पक्ष से मिलीभगत का आरोप लगाया। इस पर कार्रवाई की मांग की है। 

पूर्व में वसूली पर बचे थे दरोगा और सिपाही

हाथरस के सादाबाद स्थित बिसावर निवासी चांदी कारीगर विपिन कुमार और उसके भाई धर्मेंद्र को सात जून को पुलिस ने टेढ़ी बगिया पर रोक लिया था। फाउंड्री नगर चौकी पर ले जाकर एनकाउंटर की धमकी दी गई थी। आरोप लगा था कि 74 हजार रुपये, 350 ग्राम चांदी लेने के बाद छोड़ा गया था। पीड़ित कारीगर ने तत्कालीन एसएसपी सुधीर कुमार सिंह से शिकायत की थी। उन्होंने चौकी प्रभारी नीलकमल, सिपाही कपिल और आशीष नेहरा को निलंबित कर दिया था। जांच के आदेश किए थे। मगर, पीड़ित बयान देने नहीं आया। मामला ठंडे बस्ते में चला गया। मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। दरोगा और सिपाही बच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed