फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SSO and lineman injured while repairing fault

Agra News: फाॅल्ट ठीक करते समय एसएसओ व लाइनमैन घायल

Tue, 28 May 2024 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 28 May 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
SSO and lineman injured while repairing fault
कुसमरा। नगर के विद्युत सब स्टेशन पर लगी मशीनों में ओवरलोड हो जाने के कारण फाॅल्ट हो गया। फाॅल्ट ठीक करते समय दो कर्मचारी झुलस गए। अवर अभियंता ने घायल कर्मचारियों को निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाकर उच्चाधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन

नगर के विद्युत उप केंद्र पर लगी मशीनों में गर्मी के मौसम में ओवरलोड होने के कारण फ्यूज उड़ गया। फ्यूज उड़ने के बाद लाइन बाधित हो गई। विद्युत उप केंद्र पर ड्यूटी पर तैनात एसएसओ संदीप कुमार व लाइनमैन सौरभ ने मशीन में लगे फ्यूज को बदलने का कार्य किया। फ्यूज सही नहीं लगने से तेज धमाके के साथ फाॅल्ट हो गया। इससे एसएसओ संदीप कुमार व लाइनमैन सौरभ घायल हो गए। अवर अभियंता ज्ञानेंद्र पुष्कर ने दोनों घायल कर्मियों को निजी अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार दिलाया। अवर अभियंता ने बताया कि घायल कर्मी ठेके पर कार्यरत हैं। ठेकेदार को घायल कर्मियों की सूचना दे दी गई है। आपूर्ति शुरू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed